National Doctor's Day 2023 Theme: जानें किस 'थीम' के साथ मनाया जा रहा है इस बार का नेशनल डॉक्टर्स डे
National Doctor's Day 2023 Theme: भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है जिसे हमलोग नेशनल डॉक्टर्स डे भी कहते हैं। यह दिन देश में डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के बहुमूल्य योगदान की सराहना और सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 भारत में लोगों की भलाई के लिए डॉक्टरों को उनकी निस्वार्थ सेवा और प्रयासों के लिए धन्यवाद देने का एक अवसर है। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हर साल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है और गतिविधियों का संचालन करता है। मेडिकल कॉलेज,अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी इस विशेष दिन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करती हैं।
1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है नेशनल डॉक्टर्स डे
भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की स्थापना वर्ष 1991 में एक प्रमुख चिकित्सक और शिक्षाविद् डॉ. बिधान चंद्र रॉय (DR B.C Roy) की याद में की गई थी। जिन्होंने 1948 से 1962 तक पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। बता दें कि डॉक्टर बी. सी रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और निधन 1जुलाई 1962 को हुआ था। वह एक निजी चिकित्सक और महात्मा गांधी के मित्र थे। उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उनका इलाज किया था। उन्होंने विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की भी स्थापना की और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में सुधार पेश किए।

नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम (National Doctor's Day 2023 Theme)
राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 2023 की थीम इस बार Celebrating Resilience and Healing Hands है। थीम का उद्देश्य COVID-19 महामारी की अवधि के दौरान हमारे चिकित्सा पेशेवरों के अथक प्रयासों को पहचानना और उनकी सराहना करना है।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 महत्व (National Doctors Day Significance)
नेशनल डॉक्टर्स डे 2023 का महत्व डॉक्टरों को उनकी सेवा के लिए सराहना करना है। नेशनल डॉक्टर्स डे 2023 भारत में डॉक्टर के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालने का और बात करने का भी एक अवसर है जिनमें भारी काम का बोझ, संसाधनों की कमी और डॉक्टरों की कमी शामिल है। यह हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका और लोगों के जीवन को बचाने और उनकी स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार करने के उनके मूल्यवान प्रयासों की याद दिलाता है।












Click it and Unblock the Notifications