राष्ट्रीय दंत चिकित्सा समेत 2 विधेयक राज्यसभा में पारित, लोकसभा पहले ही दे चुकी है मंजूरी
राज्यसभा ने राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक और राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक, 2023 को ध्वनि मत से पारित कर दिया। दोनों विधेयक इससे पहले लोकसभा से पारित हो चुके हैं।
Parliament monsoon session: संसद के मानसून सत्र में केंद्र की ओर से लाए जा रहे विधेयकों पर दोनों सदनों में चर्चा हो रही है। इस दौरान मंगलवार (8 अगस्त) को राज्यसभा दो और बिल पारित हुए। केंद्र सरकार ने जिन विधेयकों को केंद्र ने सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया उनमें राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक और राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक, 2023 थे। जिसे राज्यसभा के सदन में उपस्थित सदस्यों को ओर मिले ध्वनि मतों के आधार पर पारित कर दिया गया।
राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग, दंत चिकित्सा सलाहकार परिषद और दंत चिकित्सा शिक्षा को निगमित करने वाले राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक के 2023 मंगलवार को राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित होने के बाद इसे जल्द ही लागू किया जा सकता है। इस विधेयक पर संसद की मुहर लग चुकी है। राज्यसभा से पहले ये विधेयक लोकसभा में पारित चुका था। मंगलवार को विधेयक में दोनों सदनों में पारित होने की शर्त पूरी कर ली। इसके साथ अब इसे जल्द ही कानून के रूप में लागू किया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications