PIC: सचिन तेंदुलकर से मिलीं इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश, तारीफ में लिखी ये बात
इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं प्रिया प्रकाश वेरियर की हर बात अब तुरंत वायरल हो जाती है। वीडियो के बाद अब उनके एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो क्रिकेट के भगवान के साथ दिख रही हैं। प्रिया ने हाल ही में क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की।
Recommended Video

नई दिल्ली। इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं प्रिया प्रकाश वेरियर की हर बात अब तुरंत वायरल हो जाती है। वीडियो के बाद अब उनके एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो क्रिकेट के भगवान के साथ दिख रही हैं। प्रिया ने हाल ही में क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। इस फोटो में प्रिया के साथ उनके साथी कलाकार रोशन अब्दुल भी नजर आ रहे हैं।

प्रिया प्रकाश वेरियर ने हाल ही में क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। सचिन से मुलाकात के बाद प्रिया ने इस फोटो को ट्वीट किया दो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इंडियन सुपर लीग के केरला वर्सेज चेन्नई के मैच में प्रिया ने सचिन तेंदुलकर संग फोटो खिंचाई। इस मौके पर उनके साथ उनकी फिल्म के हीरो रोशन अब्दुल भी थे। प्रिया ने सचिन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'लेजेंड इज हेयर'
वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की आने वाली फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था।
हालांकि इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ। कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस गाने को प्रोफेट मोहम्मद का अपमान बताकर इसे बैन करने की भी मांग की थी। अपने खिलाफ केस और गाने पर बैन की मांग के खिलाफ प्रिया उच्चतम न्यायालय पहुंची थीं। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बड़ी राहत देते हुए सभी केस पर रोक लगा दी थी।
ये भी पढ़ें: VIDEO: कौन हैं प्रिया प्रकाश जिनकी अदाओं के सामने दीपिका और प्रियंका भी हैं फेल












Click it and Unblock the Notifications