National Creators Award: जया किशोरी, मैथिली ठाकुर, RJ रौनक को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, पीएम ने किया सम्मानित
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई युवा हस्तियों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। सम्मानित हस्तियों में लोकगायिका मैथिली ठाकुर और जया किशोरी और आरजे रौनक का भी नाम शामिल है। मैथिली ठाकुर को कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला, जबकि कथावाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज कैटेगरी में सम्मानित किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से कई युवा हस्तियों को सम्मानित किया।

20 कटेगरी मे दिया गया अवॉर्ड
नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड कुल मिलाकर 20 कटेगरी में दिए गए। जिसमें सेलिब्रेटी क्रिएटर ऑफ द ईयर, ग्रीन चैम्पियन अवॉर्ड, बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज, मोस्ट इम्पैक्टफुल एग्री क्रिएटर, कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर, इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड, बेस्ट ट्रैवल क्रिएटर, स्वच्छ एंबेसेडर अवॉर्ड, द न्यू इंडिया चैम्पियन अवॉर्ड, टेक क्रिएटर अवॉर्ड, हेरिटेज फैशन आइकॉन अवॉर्ड, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (मेल एवं फीमेल), बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी, बेस्ट माइक्रो क्रिएटर, बेस्ट नैनो क्रिएटर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर, बेस्ट स्टोरीटेलिंग और द डिस्ट्रप्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications