National Civil Services Day 2025: सिविल सेवाओं को समर्पित एक खास दिन! क्या है इसका इतिहास?
National Civil Services Day 2025: हर साल 21 अप्रैल को भारत सरकार राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाती है। यह दिन उन लाखों अधिकारियों को समर्पित है जो चुपचाप और ईमानदारी से देश की सेवा में लगे रहते हैं। जनता से सीधे जुड़कर योजनाओं को ज़मीन पर उतारना, आपदा के समय मोर्चा संभालना या फिर विकास के कामों को आगे बढ़ाना - इन सबके पीछे होते हैं हमारे सिविल सर्वेंट्स। ये वही अफसर होते हैं जो बिना किसी प्रचार के, दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि आम आदमी का जीवन बेहतर हो सके।
इस खास मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में बेहतर प्रशासन और नवाचार के लिए चुने गए अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में अफसरों को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (PM Awards) दिए जाएंगे। यह दिन न केवल अफसरों के काम की सराहना करता है, बल्कि उन्हें नई प्रेरणा भी देता है - ताकि वे और बेहतर तरीके से देश की सेवा कर सकें।

सिविल सेवा दिवस की शुरुआत कब हुई?
इस दिन की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। लेकिन इसकी नींव 21 अप्रैल 1947 को रखी गई थी, जब देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने दिल्ली के मेटकाफ हाउस में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया था। उन्होंने इन्हें "भारत की स्टील फ्रेम" कहा था, यानी ऐसा ढांचा जो देश के प्रशासन को मजबूती देता है।
ये भी पढ़ें: DDU University: हीरक जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय करेगा यह खास काम
प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधन
इस साल, यानी 2025 में, सिविल सेवा दिवस का 17वां संस्करण मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, सोमवार 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सिविल सेवा अधिकारियों को संबोधित किया। इसके साथ ही वह 'प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार' (PM Awards for Excellence in Public Administration) भी वितरित किया।
16 अधिकारियों को मिला सम्मान
इस बार प्रधानमंत्री द्वारा कुल 16 अधिकारियों को सम्मानित किया। ये पुरस्कार 'नवाचार', 'आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम' और 'समग्र जिला विकास' जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले अफसरों को दिए गए। इन अफसरों को आम लोगों की भलाई के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
सरकार की सेवा, देश का भविष्य
सिविल सेवा दिवस न केवल एक सम्मान का दिन है, बल्कि यह अफसरों को यह याद दिलाने का दिन भी है कि उनका काम देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाता है। सरदार पटेल ने कहा था कि अब विदेशी शासकों का समय खत्म हो चुका है और भारतीय अफसरों को जनता की सच्ची सेवा के भाव से काम करना चाहिए। यही भावना आज भी इस दिन को खास बनाती है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Police: CM ने पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर किया बड़ा ऐलान, बढ़ाया गया पुलिसकर्मियों का भत्ता
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications