DDU University: हीरक जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय करेगा यह खास काम
DDU University Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस, 1 मई को आयोजित होने वाले हीरक जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर कुलपति ने समारोह को स्मरणीय और भव्य बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों और समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में समारोह के लिए गठित सभी समितियों के समन्वयकगण, अधिकारी तथा आयोजन से जुड़े अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

DDU University: गोरखपुर विश्वविद्यालय में समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए हुई खास पहल
स्थापना दिवस, 1 मई 2025 को आयोजित होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की जाएगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में "हीरक जयंती द्वार" तथा नए ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स की आधारशिला भी रखी जाएगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत को उजागर करने वाली फोटोग्राफिक प्रदर्शनी गैलरी का भी आयोजन किया जाएगा।
DDU University ने 'TARANG' सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र के गठन को दी स्वीकृति, होंगे ये बड़े फायदे
समारोह के दौरान हीरक जयंती स्मारक डाक टिकट तथा सुविनियर कॉइन (सिक्का) का विमोचन भी किया जाएगा।
कुलपति प्रो. टंडन ने इस अवसर पर स्थापना दिवस समारोह पर आधारित डॉक्यूमेंट्री तथा थीम सॉन्ग की भी समीक्षा की।
हीरक जयंती वर्ष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे विश्वविद्यालय परिवार उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications