National Best Friends Day 2021 :क्यों मनाया जाता है बेस्ट फ्रेंड्स डे, दोस्तों को आज के दिन बताएं उनकी अहमियत

National Best Friends Day 2021:क्यों मनाया जाता है बेस्ट फ्रेंड्स डे, दोस्तों को आज के दिन बताएं उनकी अहमियत

नई दिल्ली, 08 जून: दोस्ती का जश्न मनाने के लिए पूरी दुनिया में आज बेस्ट फ्रेंड्स डे मनाया जा रहा है। नेशनल बेस्ट फ्रेंड्स डे संयुक्त राज्य अमेरिका समेत कई देशों में 8 जून को मनाया जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस दिन आप उन लोगों का शुक्रिया करते हैं, जो आपके जीवन में हमेसा एक सपोर्ट सिस्टम और आपके सबसे करीबी हैं- आपके सबसे अच्छे दोस्त बनकर रहते हैं। बेस्ट फ्रेंड्स डे के दिन आपको अपने सबसे अच्छे दोस्तों को यह बताने का मौका मिलता है कि आप उनकी कितनी सराहना करते हैं, वे आपके लिए कितने खास और महत्वपूर्ण हैं। परिवार के बाद, हम सभी के जीवन में एक सबसे अच्छा दोस्त होता है जिसे हम अपना हर दुख-सुख बांटते हैं।

National Best Friends Day

क्यों मनाया जाता है बेस्ट फ्रेंड्स डे ?

बेस्ट फ्रेंड्स डे मनाने का अहम मकसद, उन लोगों का शुक्रिया अदा करना है, जो आपकी जिंदगी में हमेशा आपको सपोर्ट करते हैं। हम सभी का एक करीबी दोस्त होता है, जिस पर हम भरोसा कर सकते हैं, चाहे कोई भी परिस्थिति हो। दोस्त वे होते हैं, जिनके साथ आप अपने सीक्रेट भी शेयर करते हैं, दुख-सुख सब बांटना चाहते हैं, मस्ती करते हैं, बाहर घूमते हैं। 8 जून को, आप अपने जीवन में इन लोगों के लिए अपने अपार प्यार का इजहार कर सकते हैं।

इस साल, कोरोना महामारी के कारण, लोग अपने सबसे अच्छे दोस्तों को बेस्ट फ्रेंड्स डे की शुभकामना देने के लिए नहीं जा सकते हैं। लेकिन इस कोरोना काल में भी आप ऑनलाइन, सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों को इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

बेस्ट फ्रेंड्स डे का इतिहास

बेस्ट फ्रेंड्स डे का सटीक इतिहास या बेस्ट फ्रेंड्स डे कब से मनाया जा रहा है, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। ऐसा माना जाता है कि लोगों ने इसे 1935 में अमेरिका में मनाना शुरू किया था। यह दिन युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय है, क्योंकि वे अपने दोस्तों से मिलते हैं और इस दिन को पूरे जोश के साथ मनाते हैं। हमारे जीवन में कई दोस्त होते हैं। लेकिन उनमें से कुछ खास होते हैं जिन पर हम भरोसा कर सकते हैं, चाहे कुछ भी हो। इस दिन, आप अपने सबसे अच्छे दोस्तों को उनकी पसंदीदा चीज गिफ्ट कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+