5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव रिजल्‍ट पर बोले नवीन पटनायक- नतीजे देश का मूड बता रहे हैं

नई दिल्‍ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को आए नतीजों में पांच में से चार राज्यों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बंपर वापसी हुई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कांग्रेस, टीआरएस और एमएनएफ को उनकी चुनावी जीत के लिए बधाई दी है। बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे "राष्ट्र के मूड को दिखाते हैं"।

5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव रिजल्‍ट पर बोले नवीन पटनायक- नतीजें देश का मूड बता रहे हैं

पटनायक ने कहा कि जिन राज्‍यों में चुनाव हुए वो मुख्‍य रूप से कृषि राज्‍य हैं। उन्‍होंने कहा, केंद्र सरकार ने एमएसपी के संबंध में किसानों के लिए बहुत कम किया है और एम एस स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के कार्यान्वयन के लिए बहुत कुछ किया है। यह पूछे जाने पर कि चुनाव परिणाम राज्यों के अगले वर्ष ओडिशा में एक साथ लोकसभा विधानसभा चुनावों पर कोई असर पड़ेगा, पटनायक ने कहा, "यह देश का मूड है और ओडिशा देश का एक हिस्सा है।"

बदलते राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी की स्थिति के बारे में एक प्रश्न के जवाब में पटनायक ने दोहराया कि बीजेडी कांग्रेस और बीजेपी से बराबर दूरी बनाए रखेगी। उन्होंने कुछ पार्टियों द्वारा महागबंधबंधन पहल के बारे में कहा, "फिलहाल कोई औपचारिक महागथबंधन नहीं है, आइए भविष्य को देखें।" पटनायक ने आशा व्यक्त की कि छत्तीसगढ़ में सरकार के परिवर्तन के बाद, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी जल विवाद जल्द ही हल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+