प्राइवेट पार्ट के पास घुस 4 फीट का सरिया कंधा चीरकर निकला, ऐसे बचा जिंदा

मुंबई। नासिक में भवन निर्माण के दौरान 9 फीट नीचे स्लैब में गिरे मजदूर सलीम शेख की जांघ के पास से घुसा सरिया उसके दाएं कंधे से बाहर निकल गया था। उसे गंभीर हालत में 200 किमी दूर मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर घंटों की मेहनत के बाद 4 फीट का सरिया निकाला दिया गया। सरिया निकालने के लिए जेजे अस्पताल के 10 डॉक्टरों की एक टीम बनाई थी। फिलहाल सलीम अब स्वस्थ है।

9 फीट नीचे स्लैब पर गिरा और प्राइवेट पार्ट के पास घुस गया सरिया

9 फीट नीचे स्लैब पर गिरा और प्राइवेट पार्ट के पास घुस गया सरिया

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि, 8 मार्च को सलीम शेख (33) लासलगांव में कन्स्ट्रक्शन का काम कर था। इस दौरान वह 9 फीट नीचे स्लैब पर गिर गया। स्लैब का सरिया उसकी जांघ में घुसकर लिवर, इन्टेन्स्टाइन और फेफड़े को पार करते हुए दाएं कंधे से बाहर निकल गया। यहां काम कर रहे मजदूरों ने सरिये को स्लैब से काटकर उसे पास के अस्पताल में भर्ती किया।

 लिवर, फेफड़े में घुसा था सरिया

लिवर, फेफड़े में घुसा था सरिया

नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर अत्यधिक खून बहने से उसके अंग कमजोर पड़ते जा रहे थे। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे किसी बड़े अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा। इसके बाद सलीम को 9 मार्च को जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर सर्जन डॉ अमोल वाघ की निगरानी में उसे रखा गया। डॉक्टरों ने सलीम के पेट और सीने में एक-एक लेप्रोस्कोप डालकर देखा कि जख्म कहां है और लिवर, फेफड़े से सरिया निकालने के लिए कंधे से उसे खींच लिया और फिर आंतरिक सर्जरी की गई, जो करीब पांच घंटे तक चली।

10 डॉक्टरों ने 5 घंटे तक ऑपरेशन कर निकाला सरिया

10 डॉक्टरों ने 5 घंटे तक ऑपरेशन कर निकाला सरिया

डॉ अमोल वाघ ने बताया कि सलीम के शरीर में सरिया उनके प्राइवेट पार्ट के पास से घुसकर कंधे के ऊपर से निकल गई थी। 4 फुट की सरिया सलीम की आंतें , लिवर, फेफड़े और पेट के बीच की लेयर को छेदते हुई निकल गई थी। ऐसे में सरिया निकालना काफी मुश्किल था। मरीज की सभी जांच के बाद हमने धीरे-धीरे सरिया बाहर निकाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+