नसीरुद्दीन शाह की सेहत को लेकर चल रही खबरों पर बोले उनके बेटे- बाबा एकदम ठीक हैं

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबीयत खराब होने और उन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने की बातों को उनके बेटे ने बेबुनियाद बताया है। नसीरूद्दीन शाह के बेटे विवान शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उनके पिता एकदम ठीक हैं और उनकी तबीयत से जुड़ी खबरें झूठी हैं। ऐसे में इस तरह की खबरों पर विश्वास ना किया जाए।

विवान ने किया ट्वीट

विवान ने किया ट्वीट

नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, सब ठीक है। बाबा की सेहत बिल्कुल ठीक हैं। उनके बीमार होने के बारे में सारी बातें झूठी हैं, वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। बाबा घर पर ही हैं, वो इरफान भाई और चिंटू जी बहुत याद भी कर रहे हैं और उनकी रूहों के लिए दुआ कर रहे हैं। इरफान खान और ऋषि कपूर का जाना हम सबके लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

नसीरुद्दीन शाह के मैनेजर ने भी उनकी सेहत से जुड़ी खबर को गलत बताते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर जो जो कहा जा रहा है, वो सिर्फ अफवाह हैं।

क्या कहा गया नसीरुद्दीन शाह के बारे में

क्या कहा गया नसीरुद्दीन शाह के बारे में

गुरुवार शाम को सोशल मीडिया पर और कुछ वेबसाइट पर इस तरह की खबरें आई थीं कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबीयत खराब है और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसे बाद में उनके और उनके परिवार की ओर से खारिज कर दिया गया। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह की गिनती हिन्दी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में होती हैं। उनके नाम पर ए वेडनेसडे, जाने भी दो यारों, इश्किया, सरफरोश, मकबूल, बाजार, आक्रोश और स्पर्श जैसी फिल्में हैं।

दो दिन में दो दिग्गजों को खोया है सिनेमा जगत ने

दो दिन में दो दिग्गजों को खोया है सिनेमा जगत ने

दो दिग्गज अभिनेताओं की बीते दो दिन में मौत हुई है। पहले बुधवार को इरफान खान गुजरे और फिर गुरुवार को ऋषि कपूर चले गए। ऐसे में जब नसीरुद्दीन शाह की तबीयत को लेकर अफवाह फैली तो सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो गई और कई लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि वो बच नहीं पाएंगे। जिसके बाद शाह के बेटे ने ट्वीट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+