पुलवामा हमला: गिरिराज बोले- सिद्धू, कमल हासन और नसीरुद्दीन शाह 'गजवा-ए-हिंद' के लश्कर हैं

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले पर की गई बयानबाजी को लेकर के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कमल हासन, नसीरुद्दीन शाह समेत नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि कमल हासन और नसीरुद्दीन शाह पाकिस्तानी गजवा-ए-हिंद के लश्कर हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि नसीरुद्दीन शाह और हासन गजवा-ए-हिंद की बात करते हैं

दुर्भाग्यपूर्ण है कि नसीरुद्दीन शाह और हासन गजवा-ए-हिंद की बात करते हैं

बिहार से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा पाकिस्तान में 'गजवा-ए-हिंद' की चर्चा होती है, जिसका अर्थ भारत का इस्लामीकरण होता है, जिसे पुलवामा हमले के बाद गति मिली है। उन्होंने कहा कि कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में नसीरुद्दीन शाह और कमल हासन जैसे लोग गजवा-ए-हिंद वालों के एजेंट बन गए हैं जो गजवा-ए-हिंद की बात करते हैं। बता दें कि हाल ही में नसीरुद्दीन शाह और हासन दोनों को ही मॉब लिंचिंग और हिन्दू आतंकवाद को लेकर अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। यहां तक की स्पष्टीकरण भी जारी करना पड़ा।

ट्वीट कर साधा निशाना

इस संबंध में गिरिराज सिंह ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि कमल हसन ,नसीरूद्दीन शाह,सिद्धू और इन्टॉलरेंस ग्रुप पाकिस्तानी साज़िश गजवा ए हिंद(हिन्दुस्तान का इस्लामीकरण) साज़िश के लश्कर है। ऐसे लोग कश्मीर में जनमत संग्रह की बात करते हैं जबकि हिन्दुस्तान गज़वा ए हिन्द को विफल करने और 370 और 35A खत्म करने की मांग कर रहा।

आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद

आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद

बता दें कि पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आंतकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं। हमले के बाद कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने बयान को लेकर निशाने पर आ गए थे। यहां तक की उन्हें अपने बयान की वजह से कपिल शर्मा शो से भी हटना पड़ा है। उन्होंने कहा था कि आतंकवादी हमलों के लिए कोई देश जिम्मेदार नहीं होता है। आतंकियों का ना ही कोई देश होता है और ना ही कोई धर्म होता है। वहीं कमल हासन को उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+