नसीरुद्दीन शाह हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, 7 दिनों तक थे अस्पताल में एडमिट, जानें क्या हुआ था?
नसीरुद्दीन शाह हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, 7 दिनों तक थे अस्पताल में एडमिट, जानें क्या हुआ था?
मुंबई, 08 जुलाई: हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह हफ्तेभर बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। बुधवार (07 जुलाई) को नसीरुद्दीन शाह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। नसीरुद्दीन शाह के बेटे और अभिनेता वियान शाह ने अपने घर से 70 वर्षीय पिता और अपनी मां और एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह की तस्वीरें साझा की हैं। बेटे वियान शाह ने तस्वीर शेयर कर लिखा है, "बैक होम, (वे घर वापस आ गए हैं) उन्हें आज सुबह ही डिस्चार्ज कर दिया गया है।" नसीरुद्दीन शाह के निमोनिया का इलाज अस्पताल में चल रहा था। अभिनेता पिछले हफ्ते मंगलवार को 29 जून 2021 को अस्पताल में एडमिट हुए थे।
Recommended Video

घर पर एक साथ दिखें नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक
बेटे वियान शाह ने नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक तस्वीरों में घर में कुछ काम करते दिख रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह को नारंगी टी और सफेद पजामा पहने देखा जा सकता है। वहीं रत्ना पाठक शाह हरे रंग की इंडियन ड्रेस में दिख रही हैं। तस्वीर को शेयर कर बेटे वियान शाह ने फोल्ड हैंड वाली इमोजी को शेयर किया है और लिखा है, ये घर वापस आ गए हैं, उन्हें सुबह अस्पताल से छुट्टी मिली है।''

क्यों 7 दिनों तक नसीरुद्दीन शाह को अस्पताल में रहना पड़ा एडमिट?
नसीरुद्दीन शाह को पिछले हफ्ते 29 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नसीरुद्दीन शाह के फेफड़ों में निमोनिया का एक "छोटा पैच" पाया गया था। जो बाद में अधिक बढ़ गया था, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट कर लिया था।
नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक शाह ने पिछले हफ्ते पीटीआई से बात करते हुए कहा था कि नसीरुद्दीन शाह के फेफड़े पर एक छोटा सा स्पॉट है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल वह पूरी तरह से ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। रत्ना पाठक शाह ने कहा था कि अभिनेता के फेफड़ों पर जो स्पॉट पाया गया है, वह बहुत छोटा है। इसलिए वह जल्दी ठीक हो जाएंगे।

70 वर्षीय नसीरुद्दीन शाह अभी भी हैं एक्टिव
70 वर्षीय अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अब भी एक्टिव हैं और वह लगातार फिल्मों में करते हैं। पिछले साल नसीरुद्दीन शाह वेब शो 'बंदिश बैंडिट्स' में नजर आए थे। नसीरुद्दीन शाह ने विवेक अग्निहोत्री की 2020 में आई ''द ताशकंद फाइल्स'' के बाद नहीं देखा गया है। नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए नसीरुद्दीन शाह को पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications