क्या हुआ है नसीरुद्दीन शाह को, जो अस्पताल में होना पड़ा एडमिट, पत्नी रत्ना पाठक ने दिया हेल्थ अपडेट
क्या हुआ है नसीरुद्दीन शाह को, जो अस्पताल में होना पड़ा एडमिट, पत्नी रत्ना पाठक ने दिया हेल्थ अपडेट
मुंबई, 01 जुलाई: बॉलीवुड के 70 वर्षीय अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को 29 जून 2021 को मुंबई के खार स्थित 'हिंदूजा हॉस्पिटल' में एडमिट कराया गया है। नसीरुद्दीन शाह के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उनके तबीयत के बारे में जानने को लेकर परेशान है। अब नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक ने अभिनेता का हेल्थ अपेडट दिया है। दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि वो धीरे-धीरे अब रिकवर कर रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह के फेफड़ों पर निमोनिया का पैच है और उसी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना शाह ने कहा है कि अभिनेता फिलहाल ठीक हैं, वह जल्दी डिस्चार्ज हो जाएंगे।

नसीरुद्दीन शाह के फेफड़ों में स्पॉट है: रत्ना पाठक
नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना शाह ने पिंकविला से बातचीत में कहा है कि नसीरुद्दीन फिलहाल पूरी तरह से ठीक हैं। उनके फेफड़े पर एक छोटा सा स्पॉट है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि उन्हें आज-कल में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्हें निमोनिया है लेकिन अच्छी बात ये है कि उनके फेफड़ों पर जो स्पॉट पाया गया है, वह अभी बहुत छोटा है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।''

'चिंता की कोई बात नहीं है, नसीरुद्दीन शाह ठीक हैं'
नसीरुद्दीन शाह के मैनेजर ने कहा कि अभिनेता फिलहाल 2 दिनों के लिए डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे। उनके शुरुआती इलाज से पता चला है कि उन्हे निमोनिया है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है चिंता की कोई बात नहीं है और वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। वहीं नसीरुद्दीन शाह के भतीजे मोहम्मद अली शाह ने भी कहा है कि उनके पिताजी ने अभिनेता से बात की थी और वह ठीक हैं।

नसीरुद्दीन शाह को आखिरी बार 'द ताशकंद फाइल्स' में देखा गया था
नसीरुद्दीन शाह की वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल नसीरुद्दीन शाह को वेब शो 'बंदिश बैंडिट्स' में नजर आए थे। इसमें नसीरुद्दीन शाह को काम के लिए बहुत सराहा गया था। नसीरुद्दीन शाह को आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री की ''द ताशकंद फाइल्स'' में देखा गया था। तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications