Chandrayaan-3: चंद्रयान -3 लॉन्च होने पर NASA प्रमुख ने ISRO को दी बधाई, बांधे तारीफों के पुल

Chandrayaan 3 Launch: भारत ने शुक्रवार को अपना तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान -3 लॉन्च कर दिया है। इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के प्रमुख ने इसरो को बधाई दी है। नासा प्रमुख ने इस मिशन के प्रति आशा व्यक्त की है। साथ ही इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका की रुचि पर जोर दिया है।

चंद्रमा पर सुरक्षित यात्रा की कामना

NASA प्रमुख बिल नेल्सन ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान -3 लॉन्च पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बधाई। चंद्रमा पर आपकी सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं। हम नासा के लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर ऐरे सहित मिशन से आने वाले वैज्ञानिक परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारत आर्टेमिसअकॉर्ड्स पर नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है।

चंद्रयान -3 लॉन्च होने पर NASA प्रमुख ने ISRO को दी बधाई

नासा का LRA भी शामिल

चंद्रयान-3 में आठ पेलोड हैं, जिनमें नासा का लेजर रेट्रोरेफ्लेक्टर ऐरे (LRA) भी शामिल है। एलआरए एक विशेष उपकरण है जिसका उपयोग चंद्र रेंज अनुसंधान के लिए किया जाता है। यह वैज्ञानिकों को रेट्रोरिफ्लेक्टर से सिग्नल उछालकर और उन्हें वापस लौटने में कितना समय लगता है इसकी निगरानी करके चंद्रमा पर दूरियों की गणना करने में सक्षम बनाता है।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर कई सारे लोगों ने दी बधाई

बता दें कि ISRO ने 14 जुलाई यानी शुक्रवार को चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह देश के अंतरिक्ष मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग पर कई सारे लोगों ने इसरो को बधाई दी है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा कि इसरो के पेलोड में 1.4 अरब भारतीयों के सपने, गर्व और विश्वास है। चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण हम सभी के दिलों को गर्व से चौड़ा कर रहा है। हमारे सभी वैज्ञानिकों को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई।

चंद्रयान-3 को चंद्रमा तक का सफर पूरा करने में 40 से 50 दिन का समय लगेगा। दरअसल, चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी 384,400 किलोमीटर है। चन्द्रमा और पृथ्वी सौर मंडल का एक प्राकृति उपग्रह है।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Launched Successfully: चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग पर सचिन समेत इन दिग्गजों ने ISRO को दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+