Chandrayaan-3 Launched Successfully: चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग पर सचिन समेत इन दिग्गजों ने ISRO को दी बधाई

Chandrayaan-3 launched: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई, शुक्रवार को चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है, जो देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम (Space Program) में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग पर क्रिकेट जगत ने इसरो को दी बधाई
तीसरे चंद्रयान मिशन के सफल प्रक्षेपण पर क्रिकेट जगत सहित विभिन्न अंतरिक्ष प्रेमियों ने इसरो को अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। क्रिकेट जगत से इसरो टीम को बधाई देने वालों में महान क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, वीवीएस लक्ष्मण, BCCI सचिव जय शाह और मिताली राज शामिल हैं।

Chandrayaan-3

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर इसरो टीम को दी बधाई
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, इसरो के पेलोड में 1.4 अरब भारतीयों के सपने, गर्व और विश्वास है। चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण हम सभी के दिलों को गर्व से चौड़ा कर रहा है। हमारे सभी वैज्ञानिकों को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई। सभी भारतीयों के लिए यादगार दिन. जय हिन्द!'

क्रिकेट जगत की अन्य हस्तियों के ट्वीट इस प्रकार हैं।

दरअसल, चंद्रयान-3 जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है कि ये भारत का चंद्रमा पर तीसरा मिशन है, जिसे आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसके लैंडर विक्रम को रोवर प्रज्ञान द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के लिए ले जाया जाएगा। चंद्रयान-3 का प्राथमिक उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पूरा करने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की क्षमता को साबित करना है।

यह अपने साथ कई महत्वपूर्ण पेलोड (Payloads) भी ले जा रहा है जो चंद्रमा की सतह के बारे में महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करेगा। 42 दिन की यात्रा के बाद 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे लैंडिंग होगी। दरअसल, यह तारीख चंद्रमा पर सूर्य के प्रकाश की उपलब्धता के आधार पर तय की गई है।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Kab Pahuchega: जानें कब चांद को चूमेगा भारत का चंद्रयान-3, ऐसा होगा पूरा सफर

ऐसे कई दिन होते हैं जब चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव पूरी तरह से अंधेरे में होता है, मतलब उस समय यहां किसी भी प्रकास का कोई प्रकाश नहीं होता है, जिससे लैंडर से जुड़े सौर पैनलों को चार्ज करना असंभव हो जाता है। ऐसे में तारीख का चयन करते समय इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि उस समय वहां प्रकाश की उपलब्धता हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+