गाजियाबाद के नरेश त्यागी हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर गिरफ्तार, भाजपा विधायक का भाई अभी फरार
नई दिल्ली। गाजियाबाद में ठेकेदार नरेश त्यागी हत्याकांड में पुलिस ने तीन और लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में दो शूटर हैं, जिन्होंने नरेश त्यागी की हत्या को अंजाम दिया। वहीं तीसरे पर इन लोगों को हथियार देने का आरोप है। पुलिस ने इससे पहले गुरुवार को जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार किया था, जिस पर मृतक के भांजे गिरीश त्यागी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। मृतक नरेश त्यागी गाजियाबाद की मुरादनगर सीट से भाजपा विधायक अजीत त्यागी के मामा थे, जिनकी 9 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी।

अर्पण चौधरी, विपिन शर्मा, मनोज की गिरफ्तारी
गाजियाबाद पुलिस ने नरेश त्यागी हत्याकांड में शनिवार को अर्पण चौधरी, विपिन शर्मा और मनोज कुमार नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि इन तीनों ने सुपारी लेकर नरेश त्यागी की हत्या की थी। अर्पण और विपिन शूटर हैं, जिन्होंने नरेश त्यागी को गोली मारी। वहीं मनोज ने इन लोगों को हथियार वगैरह मुहैया कराने में मदद की।

अब तक चार गिरफ्तार, विधायक का भाई अभी फरार
गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारी कर ली हैं। वहीं बीजेपी विधायक अजीत पाल त्यागी का बड़ा भाई गिरीश त्यागी अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। दो दिन पहले गुरुवार को गाजियाबाद पुलिस ने नौ अक्टूबर को हुए नरेश त्यागी हत्याकांड को सुलझा देने का दावा किया था। पुलिस ने कहा है कि मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की हत्या हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी और विधायक के बड़े भाई गिरीश त्यागी ने सुपारी देकर कराई थी। गिरीश को फरार बताया गया है।

घर के पास पार्क में कर दी गई थी ठेकेदार नरेश की हत्या
मुरादनगर विधानसभा सीट से विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की गाजियाबाद के लोहिया नगर में हथियारों से लैस कुछ बदमाशों ने नौ अक्टूबर को सुबह घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। पेशे से ठेकेदार नरेश त्यागी की हत्या के करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया है। नरेश त्यागी की हत्या में उनके ही भांजे और विधायक के भाई गिरीश त्यागी का नाम आना चौंकाने वाला भी है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications