मुलायम चालीसा पढ़ते ही मेरा डर भाग जाता है- नरेश अग्रवाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराध का बढ़ता ग्राफ प्रदेश सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। वहीं सपा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार को कुछ लोग रिमोट से चला रहे हैं।

यही नहीं नरेश अग्रवाल ने कहा कि मुलायम सिंह किसी की शिकायत सुन लेते हैं इसलिए मैं ये बात उनसे कहना चाहता हूं। मुलायम अगर मुझे कान पकड़ने के लिए भी कहेंगे तो मैं पकड़ लूंगा, मुलायम मुझे डांट भी सकते हैं।
हरदोई में एक रैली को संबोधित करते हुए नरेश अग्रवाल ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नाम के कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें डर लगता है तो वह मुलायम चालीस पढ़ते हैं और उनका डर चला जाता है।
वहीं नरेश अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कामकाज संतोषजनक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार को कुछ लोग रिमोट से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो मुलायम सिंह यादव में बहुत भरोसा करते हैं।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि वह जानते हैं कि मुलायम सिंह उनकी बातों को मानेंगे और अखिलेश सरकार को सरकार चलाने के लिए पूरी आजादी दी जाएगी। गौरतलब है कि नरेश अग्रवाल अपने पिता श्रीचंद अग्रवाल की जयंती के अवसर पर एक रैली को संबोधित कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications