Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी के बचाव में उतरे नरेश अग्रवाल ने किया सुहागरात का जिक्र

नई दिल्ली। जिस तरह से गुजरात चुनाव के नतीजे सामने आए और यहां कांग्रेस को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठने लगे हैं। नतीजे आने के यह खबर सामने आई कि राहुल गांधी अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने चले गए थे। राहुल गांधी के फिल्म देखने जाने को लेकर जिस तरह से भाजपा ने निशाना बनाया उसपर राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने भाजपा पर हमला किया है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सोच इतनी संकुचित क्यों हैं, आखिर क्यों ये लोग किसी की व्यक्तिगत जिंदगी में दखल दे रहे हैं।

naresh agarwal

नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर कोई उस दिन सुहाग रात मना रहा है तो ये लोग कहेंगे कि ये सुहागरात क्यों मना रहा है। आपको बता दें कि मीडिया में यह खबर सामने आई थी कि गुजरात व हिमाचल के नतीजे आने के बाद राहुल गांधी अपने दोस्तों के साथ स्टार वॉर्स फिल्म देखने गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर से भाजपा ने राहुल पर निशाना साधते हुए उनकी राजनीति पर सवाल खड़ा किया है।

गौरतलब है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को लगातार छठी बार जीत मिली और भाजपा को यहां 182 में से 99 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस के खाते में यहां 80 सीटें आई। जबकि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 68 में से 44 सीटों पर जीत मिली और कांग्रेस सिर्फ 22 सीटों पर समिट गई। इस जीत के साथ ही कांग्रेस देश में अब सिर्फ चार राज्यों तक सिमट कर रह गई है, कांग्रेस की अब कुल चार राज्यों में ही सरकार है।

इसे भी पढ़ें- 2002 में मोदी के लिए छोड़ थी सीट, अब बनेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+