अग्निपथ पर वरुण गांधी की सरकार को सलाह पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर बोले- उन्हें व्यक्तिगत राय देने का शौक

बीजेपी सांसद वरुण गांधी हर मुद्दे पर लगातार पार्टी पर हमलावर रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अग्निपथ स्कीम पर सरकार पर घेरा था।

नई दिल्ली, 28 जून : बीजेपी सांसद वरुण गांधी हर मुद्दे पर लगातार पार्टी पर हमलावर रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अग्निपथ स्कीम पर सरकार पर घेरा था। इस बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पहली बार मंगलवार को पार्टी के सहयोगी और सांसद पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी व्यक्तिगत राय देने के शौकीन हैं। वे रोजाना राय देते हैं, उन्हें राय देने का शौक है।

वरुण गांधी पर भड़के नरेंद्र तोमर
Photo Credit:

वरुण गांधी ने पिछले हफ्ते पूछा था कि चुने गए प्रतिनिधियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की आवश्यकता क्यों है? जब केंद्र की अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना में चुने जाने वाले अग्निवीर को चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पेंशन नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब देश की सेवा करने वाले अग्निवीर को पेंशन नहीं मिलेगी तो जन प्रतिनिधियों को क्यों मिलनी चाहिए।

विधायक और सांसद अपनी पेंशन नहीं छोड़ सकते क्या

बता दें कि 14 जून को अग्निपथ योजना को लॉन्च किया गया था। उसके बाद से ही पीलीभीत सांसद लगातार सरकार की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में पूछा था कि क्या हम विधायक और सांसद यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पेंशन छोड़ सकते हैं, जिससे अग्निवीरों को पेंशन मिल सके। वरुण गांधी के बयानों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है, क्योंकि उन्हें रोजाना व्यक्तिगत राय देने का शौक है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन सबका अधिकार

अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए। योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं को बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने 'जिहादी' करार दिया था। इसके बाद वरुण गांधी ने पलटवार कर कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन सबका अधिकार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+