सियासी मैदान में मोदी ने लगाई सेंचुरी, दिग्गज हुए पस्त

नरेन्द्र मोदी पिछले 26 मार्च से अब तक 100 से ज्यादा चुनावी रैलियां कर चुके हैं। दिन में पांच-पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले मोदी अपनी हर सभा के लिए खास तैयारियां करते है। उनकी मुहिम भाजपा 272 को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे है, जबकि भाजपा के कई दिग्गज जैसे कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली समेत कई वरिष्ठ नेता अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में उलझ कर रह गये हैं, वे चाह कर भी दूसरे क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा पा रहे हैं।
बात भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी की रैलियां की करें तो उनका आंकड़ा अभी दर्जन को भी छू नहीं पाया है। नतीजतन, भाजपा के चुनाव प्रचार का लगभग पूरा दारोमदार मोदी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कंधों पर टिका है।
बात डॉ. मुरली मनोहर जोशी की करे तो पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड भेजना चाहती है, लेकिन जोशी अपने संसदीय क्षेत्र कानपुर में ही इस कदर उलझे हुए है कि वो चाहकर भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसी तरह सुषमा स्वराज भी मध्य प्रदेश तक सिमटी हैं। हालांकि वे कुछ समय निकाल कर उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में एक-दो रैलियों के लिए समय निकाल पाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications