NCP नेता शरद पवार का बड़ा बयान, '2019 के लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी नहीं बनेंगे पीएम'

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार ने कहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार में बदलाव आएगा। शरद पवार ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में कहा कि, मुझे नहीं लगता कि 2019 में राज्य (महाराष्ट्र) और केंद्र में समान समीकरण रहेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी बदलाव देखने को मिलेगा और दिल्ली में भी। इसके साथ-साथ शरद पवार ने और भी कई मुद्दों पर सवालों का जवाब दिया है।

गठबंधन के सरकार की उम्मीद

गठबंधन के सरकार की उम्मीद

शरद पवार ने कहा कि आज की राजनीतिक स्थिति 2004 जैसी है। आज के राजनीतिक परिदृश्य को देखे तो यह नहीं लगता है कि 2019 के चुनाव में किसी एक पार्टी को जनादेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव परिणाम 2004 की तरह होगा जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था फिर भी मनमोहन सिंह के नेतृ्त्व में एक सरकार 10 साल तक रही।

नहीं काम आया शाइनिंग इंडिया अभियान

नहीं काम आया शाइनिंग इंडिया अभियान

शरद पवार ने कहा कि साल 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार रही। लेकिन जब 2004 में लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी शाइनिंग इंडिया अभियान को लेकर जनता के बीच गए लेकिन बीजेपी चुनाव हार गई थी। इसके बाद कांग्रेस के नेतृत्व में एक नया गठबंधन केंद्र में बना मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने। इसके बाद उन्होंने दो बार सरकार का नेतृत्व की।

मोदी की वाजपेयी से तुलना पर क्या बोले पवार?

मोदी की वाजपेयी से तुलना पर क्या बोले पवार?

कार्यक्रम में शरद पावर से सवाल करते हुए पुछा गया कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की तुलना में कौन बेहतर हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे। मुझे नहीं लगता है कि आज पार्टी में वो स्थिति है। वहीं 2019 में मोदी नहीं तो फिर कौन के सवाल पर शरद पवार ने कहा कि 2004 में किसने सोचा था कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी वैक्यूम जैसी स्थिति नहीं होती है। इसके साथ-साथ उन्होंने महागठबंधन की चर्चा को भी दरकिनार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+