PM मोदी ने दी आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- भारत के विकास में आपका बड़ा योगदान

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वो 91 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने आडवाणी आवास पहुंचे हैं। पीएम ने उन्‍हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान है। पीएम मोदी ने टि्वटर पर लिखा, 'भारत के विकास में आडवाणी जी का योगदान बहुत बड़ा है।

PM मोदी ने दी आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- भारत के विकास में आपका बड़ा योगदान

मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल की प्रशंसा भविष्योन्मुखी निर्णय लेने और जनपक्षधर नीतियों के लिए की जाती है. उनकी विद्वता की प्रशंसा सभी राजनीतिज्ञ करते हैं।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'पार्टी के वरिष्ठ नेता का भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव पड़ा है। उन्होंने नि:स्वार्थ भावना और सतत परिश्रम से भाजपा को खड़ा किया और आश्चर्यजनक रूप से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।' आडवाणी का जन्म कराची (पाकिस्तान) में 1927 को हुआ था।

वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, 'जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने से लेकर संसद में एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में भारत को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में आडवाणी जी का भारतीय राजनीति में अद्वितीय योगदान है।

हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें शुभकामनाएं।' इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया- श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, आपकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+