काशी में मोदी पर छिड़ा 'महाभारत', EC पर गर्म भाजपा के धुंरंधर

यह भी पढ़ें- अगला चरण 'इनके' नाम
ताजा खबरों के मुताबिक रिटर्निग अफसर के अड़ियल रुख की वजह से भाजपा ने अपने चार प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद कर दिया है। उधर, मोदी ने भी ट्वीट कर गंगा आरती में शामिल नहीं होने को लेकर मां गंगा से क्षमा मांगी है। मोदी ने कई ट्वीट कर अपने मिशन कामयाब न होने पर कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने को कहा है साथ ही मां गांगा से माफी मांगी है।
I appeal to my Karyakarta sisters & brothers to maintain peace & ensure that people do not face any difficulty.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 8, 2014 12 मई को होने वाले आखिरी चरण के मतदान से पहले बनारस में भाजपा और चुनाव आयोग के बीच भिड़ंत शुरू हो गई है। वाराणसी के बेनियाबाग में नरेंद्र मोदी की रैली को मंजूरी न दिए जाने से नाराज भाजपा ने रिटर्निंग अफसर को हटाने की मांग करते हुए आज बीएचयू गेट पर धरने का ऐलान किया है।
काशी के सियासी संग्राम बुधवार को उस वक्त गर्म और तेज हो गई, जब वाराणसी के जिलाधिकारी ने सुरक्षा कारणों से शहर में मोदी के कार्यक्रमों को मंजूरी देने से मना कर दिया। भाजपा नेता अरुण जेटली के मुताबिक पांच अप्रैल को ही पार्टी ने मोदी के इन कार्यक्रमों की मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया था।
My profound apologies to Ganga Maa for not being able to perform Aarti today. Wish these people know that a Mother's love is above politics.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 8, 2014 आरोप है कि जिलाधिकारी भाजपा के आवेदन पर निष्क्रिय बैठे रहे। बाद में जब बवाल बढ़ा, तो देर रात उन्होंने बेनियाबाग की रैली को छोड़कर बाकी कार्यक्रमों को हरी झंडी दे दी। भाजपा के मुताबिक तब तक उसके पास इतना वक्त नहीं बचा कि वो इन कार्यक्रमों को आयोजित कर सके। लिहाजा पार्टी ने खुद अपने स्तर पर मोदी के तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications