मुद्दे ले लो मुद्दे : राहुल की ‘बकवास’ पर अब फटेगा मोदी का ‘बम’

अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल कमाल ही कर दिया। यह एक ऐसा फैमिली ड्रामा था, जिसे लेकर कांग्रेस में हैरानी थी, तो विरोधियों को हँसी आ रही थी। दागियों पर अध्यादेश के खिलाफ राहुल का जलापा प्रत्यक्ष रूप से ही उनकी अपरिपक्वता की निशानी था।

खैर, राहुल गांधी द्वारा अध्यादेश को बकवास कहना केवल उनकी अपरिक्वता का ही परिचायक नहीं, बल्कि यह बात कहने के लिए उन्होंने जो दिन चुना, वह भी उनकी अत्यंत राजनीतिक नादानी ही साबित हो सकती है। राहुल गांधी ने कल इस अध्यादेश की आलोचना की और इसके साथ ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती नरेन्द्र मोदी को बैठे-बिठाए एक और मुद्दा दे दिया।

rahul-modi

सर्वविदित है कि नरेन्द्र मोदी कल दिल्ली में रैली सम्बोधित करने वाले हैं। मोदी की दिल्ली रैली से ठीक 48 घण्टे पहले राहुल द्वारा की गई इस ‘बकवास' ने सीधे-सीधे मोदी को एक मुद्दा दे दिया है। नरेन्द्र मोदी वैसे भी कांग्रेस तथा दिल्ली सल्तनत के नाम पर प्रहार करने का कोई मौका नहीं चूकते। हैदराबाद से लेकर कोलकाता और कोरबा से लेकर भोपाल तक वे लगातार कांग्रेस और दिल्ली की सल्तनत पर हमला करते आए हैं।

अब जबकि राहुल ने कल ही यूपीए सरकार के दागियों के बचाव में पारित किए गए अध्यादेश को बकवास बताया, तो स्पष्ट है कि नरेन्द्र मोदी कल की दिल्ली रैली के दौरान इस मुद्दे को खूब भुनाएँगे। प्रत्यक्षरूप से डैमेज कंट्रोल जैसा लगने वाला राहुल गांधी का बयान राजनीतिक तौर पर देखें तो फैमिली ड्रामे से कम नहीं है। केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार हो, केबिनेट उस अध्यादेश को मंजूरी दे और ठेठ राष्ट्रपति तक अध्यादेश पहुँच जाए, तब तक राहुल अनजान रहें... यह आश्चर्यजनक नहीं, परंतु हास्यास्पद व नाटक ही लगता है।

इन हालात में नरेन्द्र मोदी निश्चित रूप से कल दिल्ली रैली में इस मुद्दे पर बम फोड़ेंगे। नरेन्द्र मोदी के समक्ष मुद्दों की भेंट धरने की राहुल की आदत रही है। पूर्व में भी गरीबी को लेकर उन्होंने विवादास्पद बयान दिया था और बाद की रैलियों में मोदी ने राहुल गांधी की यह कहते हुए खिल्ली उड़ाई थी कि उनके इस बयान को सुन कर उनकी दादी यानी इंदिरा गांधी आँसू बहा रही होंगी। अब दिल्ली रैली से चौबीस घण्टे पहले की गई राहुल की बकवास पर कल निश्चित रूप से मोदी बम फटेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+