पीएम नरेंद्र मोदी के बचाव में उतरे अनुपम खेर, राहुल गांधी को दिया करारा जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रेनकोट' वाले बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हमले के जवाब में अनुपम खेर ने ट्वीट किया है।
नई दिल्ली। संसद में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रेनकोट' वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी पीएम पर हमलावर है, तो वहीं भाजपा के कई दिग्गज नेता भी जवाबी हमले के लिए मैदान में उतर आए।


'सिंह का अपमान आपसे ज्यादा किसी ने नहीं किया'
इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के बचाव में उतरकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। अनुपम खेर ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए ट्वीट कर कहा, 'सॉरी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान आपसे ज्यादा किसी ने नहीं किया। याद कीजिए, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किस तरह आपने अध्यादेश को फाड़ा था।'

'बाथरूम में रेनकोट पहन कर नहाने की कला...'
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रेनकोट' वाले बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि मोदी ने मनमोहन सिंह पर इस तरह का बयान देकर अपने पद और स्वयं को अपमानित किया है। इसके जवाब में ही अनुपम खेर ने यह ट्वीट किया। दरअसल, राज्यसभा में में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर टिप्पणी की। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मनमोहन सिंह के लिए कहा कि बाथरूम में रेनकोट पहन कर नहाने की कला सिर्फ डॉक्टर साहब ही जानते हैं।

कांग्रेस का सदन से वॉकआउट
इसके तुरंत बाद सदन में कांग्रेस ने हंगामा करते हुए वॉकआउट किया। पीएम मोदी के भाषण पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि उनका घमंड तो देखो वो तब बोलते जब सब लोग बोल चुके होते है और ऐसे आरोप लगाते हैं जो टिक भी न सके। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पीएम पद को जितना नीचे लाने का काम किया है, उतना आज तक किसी ने नहीं किया।

पीएम से माफी की मांग
पीएम के संसद में नोटबंदी की तारीफ पर भी हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी ने गरीब का पैसा लूटा है। उन्होंने कहा कि संसद में जो कुछ हुआ वह शर्मनाक है। राहुल के अलावा दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भी पीएम के बयान पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने बयान पर पीएम से माफी की मांग की है।
-
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान












Click it and Unblock the Notifications