गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर सीस गंज गुरुद्वारा पहुंचे पीएम मोदी, की प्रार्थना
आज पूरा देश गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने आज सुबह दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब का दौरा किया और प्रार्थना की।
नई दिल्ली, 1 मई। आज पूरा देश गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने आज सुबह दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब का दौरा किया और प्रार्थना की। उन्होंने बगैर किसी सुरक्षा व्यवस्था के गुरुद्वारे का दौरा किया। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव के विशेष अवसर पर, मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन करता हूं। उनके साहस और दलितों की सेवा के उनके प्रयासों के लिए उन्हें विश्व स्तर पर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर दिया। उनका सर्वोच्च बलिदान कई लोगों को शक्ति और प्रेरणा देता है।'
Recommended Video

गुरू तेग बहादुर (1 अप्रैल 1621 - 11 नवंबर, 1675) सिखों के नवें गुरु थे। उन्होंने सिखों के प्रथम गुरु नानक द्वारा बताए गये मार्ग का अनुसरण किया। उनके द्वारा रचित 115 पद्य गुरु ग्रंथ साहिब में सम्मिलित हैं। उन्होंने कश्मीरी पंडितों तथा अन्य हिंदुओं को बलपूर्वक मुसलमान बनाने का विरोध किया। वह एक क्रांतिकारी युग पुरुष थे। उनका जन्म वैसाख कृ्ष्ण पंचमी को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वह सिखों के नौंवे गुरु थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव समाज के उत्थान करने और समाज से बुराई खत्म करने में लगा दिया।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- कोरोना से हुईं 2 लाख मौतें, जवाबदेही 'जीरो'
अपने कर्मों की वजह से वह लोगों के लिए भगवान बन गए। देश-विदेश में उनकी ख्याति होने लगी। उन्होंने समाज में दबे-कुचले लोगों के प्रति निडर होकर अपनी आवाज उठाई। उन्होंने अपना पूरा जीवन धर्म की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए न्यौछावर कर दिया। अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें हिंद की चादर कहा गया। उनकी याद में दिल्ली में शहीदी स्थल का निर्माण किया गया, जिसे गुरुद्वारा शीश गंज शाहिब के नाम से भी जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications