राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- कोरोना से हुईं 2 लाख मौतें, जवाबदेही ‘जीरो'

नई दिल्ली, अप्रैल 30: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार पर शुक्रवार को एक बार फिर से निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट के ज़रिए तंज़ कसते हुए कहा कि दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और जवाबदेही जीरो। उन्होंने कहा कि कर दिया सिस्टम ने 'आत्मनिर्भर। उन्होंने ऑक्सीजन और उचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की और कहा कि पूरे देश की सहानुभूति उनके साथ है।

Rahul Gandhi targeted modi govt, says Zero accountability even after two lakh dead

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''कोविड की दूसरी लहर का चौथा सप्ताह 2 लाख से ज़्यादा मृतक, जवाबदेही ज़ीरो । कर दिया सिस्टम ने 'आत्मनिर्भर'! उन्होंने कहा, ''उपचार की कमी के चलते अपने प्रियजन खो रहे देशवासियों को मेरी संवेदनाएं। इस त्रासदी में आप अकेले नहीं हैं- देश के हर राज्य से प्रार्थना व सहानुभूति आपके साथ है। साथ हैं तो आस है।

Rahul Gandhi targeted modi govt, says Zero accountability even after two lakh dead

इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने एक कविता के अंश को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला था :
जो भरा नहीं है भावों से,
जो दर्द सुनने को तैयार नहीं,
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिस 'सिस्टम' को जन से प्यार नहीं!

राहुल गांधी ने इससे पहले ट्विटर पर लिखा था, 'एक-दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की जरूरत नहीं है, मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे 'सिस्टम' का सच दिखाते चलो' राहुल गांधी ने सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट पर भी सवाल उठाए थे। गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,86,452 नए मामले आने से शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गई तथा संक्रमण से 3,498 और लोगों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+