'पिछले 9 वर्षों में PM मोदी का दृष्टिकोण हुआ साकार', पटना में पूर्व क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बोले अमित शाह
Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार 10 दिसंबर को पटना में पूर्व क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। बैठक में अंतर राज्य परिषद सचिवालय के सचिव, सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
अमित शाह ने बताया कि बैठक बेहद अच्छी रही। बैठक में कई मुद्दों का समाधान निकाला गया। कुछ मुद्दों को लिए समितियां बनाई गई हैं। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र देश की सांस्कृतिक राजधानी होने के साथ-साथ प्राचीन काल से ही कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का भी केंद्र रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सारे प्रयोग हुए हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूर्वी क्षेत्र के बच्चे सबसे ज्यादा सफल होते हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि पूर्वी क्षेत्र ने पूरे देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी है और इस क्षेत्र के कई देशभक्तों ने आजादी से पहले और बाद में देश के पुनर्विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह क्षेत्र खनिज संसाधनों और पानी से समृद्ध है। बिहार, उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे पूर्वी राज्य पूरे देश की जरूरतों के लिए लगभग सभी खनिज संसाधन प्रदान करते हैं।
अमित शाह ने कहा कि सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण पिछले नौ वर्षों में साकार हुआ है। अमित शाह ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की संख्या पर भी जोर डाला। पिछले नौ वर्षों में जून 2014 से अब तक COVID-19 महामारी के बावजूद क्षेत्रीय परिषदों और उनकी स्थायी समितियों की कुल 56 बैठकें हुईं। इस वर्ष अब तक कुल नौ बैठकें हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- 'विकास और दैवीय शक्तियों का स्थान उत्तराखंड', अमित शाह ने ऋषिकेश में की गंगा आरती












Click it and Unblock the Notifications