काशी में मौलानाओं से मिलेंगे नरेंद्र मोदी, मुलायम की हार्ट बीट बढ़ी

भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया कि काशी में रैली के तुरंत बाद मोद शहर के कुछ वरिष्ठ मौलनाओं से मुलाकात करेंगे। चार मौलानाओं को करीब 20 मिनट का वक्त मोदी ने दिया है। इस खबर से सबसे ज्यादा खलबली अगर मची है, तो वो समाजवादी पार्टी है। क्योंकि मोदी के हावी होने से उसका मुस्लिम वोट कट सकता है।
मुजफ्फरनगर दंगे का मुद्दा
वाराणसी रैली में नरेंद्र मोदी निश्चित तौर पर मुजफ्फरनगर दंगों का मुद्दा उठायेंगे। भारत के अन्य राज्यों में रह रहे लोगों के लिये भले ही यह मुद्दा पुराना हो गया है, लेकिन यूपी वालों के घाव अभी भी हरे हैं। आपको बताना चाहेंगे कि दंगों के दौरान बेघर हुए शरणार्थी अभी भी शिविरों में रह रहे हैं। हजारों लोग आज भी अपने घर व गांव वापस नहीं लौट पाये हैं।
इससे भी गंभीर बात यह है कि राहत शिविरों में सही स्वास्थ्य सेवाएं व देखभाल नहीं मिल पाने की वजह से अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। ये सब बातें अखिलेश सरकार की नाकामी की पोल खोलती हैं। मुलायम की इस दु:खती नब्ज पर मोदी जरूर हाथ रखेंगे।
इसके अलावा मोदी जिन मुद्दों पर मोदी सपा पर हमला बोलेंगे उनमें राज्य में बढ़ता अपराध, युवाओं के लिये नौकरी की कमी और किसानों की समस्याएं आदि शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications