नरेंद्र मोदी ने कहा बम धमाकों और गाेलियों के बीच में नहीं हो सकती है पाकिस्तान के साथ बातचीत

नरेंद्र मोदी ने अपने साक्षात्कार में बल देते हुए कहा कि जब भाजपा की सरकार केंद्र में हेागी तो देश को एक मजबूती दी जाएगी जिसके कारण पड़ोसी देशों से रिश्तों में काफी प्रगाढ़ता आएगी। मोदी ने कहा कि कोई भी वार्ता बम धमाकों और गोली-बारियों के बीच में नहीं हो सकती है। मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार में पड़ोसी देशों और देश्ा की बाहरी सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर केाई भी कोताही नहीं बरती जाएगी लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे मामलों पर कोई कार्रवाई करना सांप्रदायिक कहलाने लगा है।
बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने सांप्रदायिक बयान देने वाले अपनी पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई की, जिससे की इस तरह की बातों की पुनरावृत्ति न हो
मोदी ने एक साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने अपने निकट सहयोगी अमित शाह और बिहार । के नेता गिरिराज सिंह जैसे पार्टी नेताओं के खिलाफ अंदरूनी तौर पर कड़ी कार्रवाई की, जिन्होंने अपने बयानों में मुसलमानों को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि उनकी इस कार्रवाई के कारण ही इस तरह के बयान बंद हो गए हैं. उन्होंने कहा कि मैंने इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और इस कारण यह सब बंद हुआ। अगर मैंने अंदरूनी व्यवस्था के तहत इसका विरोध नहीं किया होता तो आपको नहीं लगता कि यह जारी रहता? उन्होंने एंकर से सवाल पूछा कि क्या यह नहीं रुका है? यह रुका है या नहीं? इसका मतलब है कि मैंने कार्रवाई की और आप समझ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications