बहरीन में 200 साल पुराने मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। बहरीन की दो दिन की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां की राजधानी में स्थित 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना में कुल 42 लाख डॉलर की लागत आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी बहरीन जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। वे शनिवार को बहरीन पहुंचेंगे और श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर के नवीनीकरण का शुभारंभ करेंगे।

narendra modi to launch $4.2 million redevelopment project of Hindu temple in Bahrain

थाटई हिंदू व्यापारी समुदाय के अध्यक्ष बॉव ठाकेर के अनुसार 45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में तीन मंजिला भवन के साथ मंदिर का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भक्तों के आगमन के लिए मंदिर में अब 80 फीसदी से अधिक क्षमता होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर में पुजारियों के ठहरने की खास सविधा रहेगी। साथ ही मंदिर में लोगों की शादियों की मेजबानी करने की सुविधा भी होगी। उन्होंने कहा कि बहरीन पर्यटन और प्रदर्शनी प्रधिकरण की पहल के बाद यह भारतीय शादियों के लिए एक केंद्र के रूप में भी देखा जाएगा। ठाकेर ने आगे कहा कि- 'यहां एक नॉलेज सेंटर के अलावा मंदिर से जुड़ा एक संग्रहालय भी होगा। हम भाग्यशाली हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री मंदिर के 200वें स्थापना वर्ष के उत्सव पर यहां का दौरा कर रहे हैं।'

इस यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- बहरीन में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत होगी। खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से भगवान श्रीनाथजी के मंदिर के पुन: विकास के लिए विशेष समारोह में उपस्थित होना मेरे लिए एक सम्मान की बात होगी। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि- बहरीन साम्राज्य की मेरी यात्रा, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। मैं प्रधान मंत्री से, उनके रॉयल हाइनेस प्रिंस शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा और महामहिम बहरीन के राजा शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा से मिलने के लिए उत्सुक हूं।

यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति मैंक्रो के आमंत्रण पर फ्रांस रवाना पीएम मोदी, UAE और बहरीन का भी करेंगे दौरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+