स्वदेश लौटते ही मोदी करेंगे कश्मीर में ताबड़तोड़ रैलियां
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) अपनी चालू विदेश यात्रा से लौटते ही प्रधानमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। वे आगामी 21 और 22 नवंबर को सूबे कई रैलियों को संबोधित करेंगे।

मोदी 22 नवंबर को मोदी किश्तवाड़ में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। मोदी घाटी के गंदरबल और श्रीनगर में 21 नवंबर को कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, 22 नवंबर को मोदी जम्मू संभाग में रैलियों को संबोधित करेंगे।
गेम चेंजर मोदी
भाजपा को यकीन है कि मोदी उनके लिए गेम चेंजर साबित होंगे। इस बीच, भाजपा ने मिशन 44 प्लस को अब मिशन 50 प्लस बना दिया है। पार्टी को लगता है कि घाटी में आई बाढ़ के बाद यहां के लोगों में भाजपा और नरेंद्र मोदी को लेकर सोच बदली है। वे भाजपा को वोट देंगे।
इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा पहली बार जम्मू-कश्मीर सरकार बनाने के इरादे से चुनाव लड़ रही है। उसने 87 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।
भाजपा-पीपल्स कांफ्रेंस का साथ
इस बीच, माना जा रहा है कि चुनाव क बाद भाजपा का पीपुल्स कान्फ्रेंस के साथ तालमेल हो जाएगा सरकार बनाने को लेकर। पीपल्स कांफ्रेंस नेता सज्जाद लोन ने हाल ही में मोदी से मुलाकात की थी। हालांकि लोन ने भाजपा के साथ गठबंधन करने से इनकार किया है लेकिन मोदी से मुलाकात के बाद से वह लगातार मोदी का गुणगान करने में लगे हुए है।
भाजपा नेता अनुच्छेद 370 के साथ
इस बीच, कश्मीर में भाजपा का चेहरा बन चुकीं डॉ. हिना बट ने कहा है कि अगर अनुच्छेद 370 को हटाया गया तो वह बंदूक उठा लेंगी।
बट ने कहा है कि अगर अनुच्छेद 370 हटाया जाता है तो वह बंदूक भी उठा सकती हैं।उनका कहना है कि कश्मीर और यहां की अवाम की पहचान के लिए अनुच्छेद 370 का रहना जरूरी है, अगर ये अनुच्छेद हटाया जाता है तो हमारी पहचान भी मिट जाएगी और यह हमें मंजूर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications