आज गोवा में दहाड़ेंगे मोदी, होगी एक लाख की भीड़

Narendra Modi to address a rally in Goa today
पणजी। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े पांच बजे गोवा में 'विजय संकल्‍प रैली' को संबोधित करेंगे, जिसमें एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्‍मीद है। रैली में शामिल होने के लिए पांच रूपये का प्रवेश शुल्‍क भी रखा गया है। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अनुसार अब तक 90 हजार लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

रैली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं, लोगों को लाने ले जाने के लिए 1000 बसें आरक्षित की गई हैं, जिसमें राज्‍य की ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन और पड़ोसी राज्‍यों की सहायता ली गई है।

गौर हो कि लोकसभा चुनाव मई 2014 में प्रस्‍तावित हैं, जिसके लिए मोदी देश भर में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं, जिसमें उन्‍हें सुनने के लिए भारी संख्‍या में लोग आ रहे हैं।

सीटों के दृष्टिकोण से यह राज्‍य ज्‍यादा बड़ा नहीं है, यहां लोकसभा की दो सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+