NaMo in Kolkata: तुम मेरा साथ दो मैं तुम्‍हें सुराज दूंगा

Narendra Modi
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पश्च‍िम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच चुके हैं। रैली स्थल पर हजारों की संख्या में लोग मोदी को सुनने के लिये पहुंचे हैं। यह रैली भारतीय जनता पार्टी के लिये बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ममता के गढ़ में भाजपा की जड़ें बहुत मजबूत नहीं हैं। बंगाल में एक भी ऐसा बड़ा नेता नहीं है जो भाजपा का प्रतिनिध‍ित्व कर रहा हो। जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती और नमो के कैम्पेन के लिये यह रैली बहुत महत्वपूर्ण है।

नरेंद्र मोदी जैसे ही रैली स्‍थल पर पहुंचे कोलकाता वासियों ने अपने खास अंदाज में 'मोदी जी स्‍वागतम्' नारे लगवाकर उनका अभिवादन किया। कोलकाता में एक मंच पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं को नरेन्‍द्र मोदी ने नमस्‍ते किया और पश्चिम बंगाल के लोगों को हार्दिक अभिनंदन किया। नरन्‍द्र मोदी की जनचेतना रैली का लाइव अपडेट पढ़ने के लिये इसी लिंक को रिफ्रेश करते रहें।

  • नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि मेरा सेकुलरिज्म- नेशन फर्स्ट, भारत का संविधान, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रशक्ति ।
  • बांग्लादेशियों की घुसपैठी की वजह से पूर्वी राज्यों और बंगाल में बेरोजगारी बढ़ रही है, बताइए सबसे पहले यहां के संसाधनों पर युवाओं का अधिकार है।
  • देश के पूर्वी इलाके में विकास क्यों नहीं है, पश्चिी राज्यों में थर्ड फ्रंट नहीं होने से हुआ विकास, थर्ड फ्रंट का इरादा थर्ड ग्रेड बनाना है।
  • बंगाल हमेशा से शिक्षा में बेहतर रहा है, लेकिन गावों के स्कूलों की हालात बेकार है, और 60 प्रतिशत स्कूलों में बच्चियों के लिए शौचालय हैं, 35 प्रतिशत स्कूलों में बिजली कनेक्शन।
  • गुजरात अगर 24 घंटे बिजली दे सकता है, तो बंगाल क्यों नहीं दे सकता है? इस प्रदेश के बड़े-बड़े उद्योग धंधे क्यों बंद पड़े हैं?
  • देश में जो पूंजी निवेश करता है, उसकी इज्जत होती है, मैनेजेमेंट वाले की इज्जत होती है, लेकिन इन संस्थानों में काम करने वाले मजदूरों को सम्मान क्यों नहीं मिलता है।
  • पंश्चिम बंगाल में बदलाव लाना है, मैं आपके साथ बदलाव लाने के लिए तैयार हूं।
  • कम्प्यूर और देश की पहली एंबेसेडर गाड़ी सबसे पहले बंगाल में दिखाई दिए, लेकिन आज इस राज्य में रोजगार के मामले में युवा पिछड़ रहा है।
  • आगामी लोकसभा चुनाव राजनीतिक दल नहीं, देश की जनता लड़ेगी, मोदी ने कहा कि 60 साल बीत गए, लेकिन अब इंतजार नहीं, उन्होंने कहा कि देश को विकास , रोजगार, शिक्षा, घर और महिला सुरक्षा चाहिए।
  • विकास भी, ईमान भी, गरीबों का सम्मान भी, इस सिद्धांत को लेकर हम चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बंगाल सरकार ने परिवर्तन का वादा किया, दिखा आपको परिवर्तन, मोदी ने कहा कि बंगाल इस चुनाव में देश को दिशा दिखा सकता है, सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी का जिताकर भेजें।
  • मोदी ने कहा कि पंश्चिम बंगाल और दिल्ली की सरकार आपके लिए मिलकर काम करेगी, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, विकास का पूरा हिसाब दूंगा। बंगाल रोजगार, युवाओं और श्यामप्रसाद मुखर्जी और विकास के लिए भाजपा को स्वीकार कर ले, हम विकास के वादे को पूरा करेंगे।
  • मोदी ने कहा कि बंगाल को फिर से राष्‍ट्र का राजगुरु बनाना होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी सहित थर्ड फ्रंट के नेताओं पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि थर्ड फ्रंट के नेताओं को एक बार इस जनसभा को हेलीकॉप्‍टर से देखना चाहिए जिससे उन्‍हें पता चल जाएगा कि देश ने अपना फैसला कर लिया है।
  • मोदी ने कहा कि राजनीतिक पंडितों का भी अनुमान गलत साबित होगा कि इस बाद चुनाव देश का आम आदमी लड़ रहा है। मोदी ने कहा कि बंगाल राष्‍ट्रगुरु होगा तभी देश विश्‍व गुरू होगा।
  • मोदी ने कहा कि गुजरात के विकास में पश्चिम बंगाल की अहम भूमिका रही है इसीलिये मैं कहता हूं कि गुजरात और पश्चिम बंगाल का खास नाता रहा है।
  • जनचेतना रैली में नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों का अभिनंदन व्‍यक्‍त करते हुए बंग्‍ला भाषा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी जनसभा पहली बार देखी है। मोदी ने कहा कि देश के विकास में पश्चिम बंगाल की भूमि का खासा योगदान रहा है।

पढ़ें- मोदी की डायरी में नोट हुईं बंगाल की ये समस्याएं

भाषण के लाइव अपडेट आप देखेंगे इसी जगह पर, फिलहाल देखें रैली स्थल से लाइव वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+