किसी ने नहीं सुनी पीएम मोदी की, DUSU चुनाव के बाद का देखिए नजारा

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव आखिरकार कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। मंगलवार को आए नतीजों में कांग्रेस की स्‍टूडेंट विंग NSUI को बड़ी कामयाबी मिली है। NSUI ने अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष पद पर कब्‍जा कर लिया, जबकि ABVP ने सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद जीत दर्ज की है। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों के लिए इस जीत के अलग-अलग मायने हैं, लेकिन ट्विटर पर यूजर ने बड़ी बात कही है। जय आचार्य नाम के शख्‍स ने लिखा, 'मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं है कि कौन जीता, लेकिन तुम सभी ईडियड्स को डीयू कैंपस क्‍लीन करना चाहिए।' कैंपस में जगह-जगह फैले पर्चे बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर छात्र नेताओं ने गौर नहीं किया है।

Narendra Modi speech about sanitatin and DUSU Election

क्‍या अपील की थी पीएम मोदी ने?

क्‍या अपील की थी पीएम मोदी ने?

पीएम मोदी ने शिकागो में विवेकानंद के प्रसिद्ध संबोधन के 125वें साल और जनसंघ संस्थापक पंडित दीन दयाल के शताब्‍दी दिवस पर युवाओं को संबोधित करते हुए खासतौर पर छात्र नेताओं से अपील की थी। पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि छात्र राजनीति कहां से शुरू हुई और अभी कहां है, इस पर वह कुछ नहीं कहेंगे।

क्यों नहीं होता सफाई को लेकर वादा

क्यों नहीं होता सफाई को लेकर वादा

मोदी ने कहा था कि वो यह जानना चाहते हैं, कि कभी किसी छात्र संघ चुनाव में किसी छात्र नेता ने अपने घोषणा पत्र में ऐसा कोई जिक्र किया है, जिसमें विश्वविद्यालय को स्वच्छ रखने का भी वादा किया गया हो। उन्होंने कहा कि देखते को मिलता है कि छात्रसंघ चुनाव के अगले दिन यदि कोई विश्वविद्यालय परिसर में जाए, तो वह पूरी तरह से कचरे से पर्चों से पटा रहता है।

पीएम मोदी ने छात्रों से कही थी एक और कड़वी बात

पीएम मोदी ने छात्रों से कही थी एक और कड़वी बात

पीएम मोदी पे अपने संबोधन में कहा था कि हमें रोबोट नहीं, बल्कि क्रिएटिव लोग चाहिए। अलग-अलग विश्वविद्यालयों से आए छात्र नेताओं से रूबरू होते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि हम अपने कॉलेजों और विश्वविद्यालय में आए दिन कोई न कोई दिन मनाते हैं। जैसे रोज डे, हालांकि इसका कुछ लोग विरोध भी करते हैं, लेकिन वह इसके खिलाफ नहीं है। लेकिन हमें सोचना होगा, कि क्या हरियाणा के किसी विश्वविद्यालय में तमिलनाडु डे, या पंजाब के किसी विश्वविद्यालय में केरला-डे क्यों न मनाया जाए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+