Namo Attack: 'निचली राजनीति' ही देश के गरीबों का सम्मान वापस लाएगी, मा-बेटे के सपने नहीं होंगे पूरे
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमात्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने प्रियंका वाड्रा को करारा जवाब देते हुए कहा है कि मैं नीच जाति से संबंध रखता हूं इसलिए मुझे गांधी परिवार अपना निशाना बना रहा है। मोदी ने प्रियंका के इस बयान को भी सर आंखों पर रखते हुए कहा है कि यही नीच राजनीति अब गरीबों के आंसू पोछेगी और लोगों का विकास करेगी।
बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। मोदी ने मंगलवार को सोशल नेटवर्किेंग साइट ट्वीटर पर प्रियंका को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नीच राजनीति ही लोगों के आंसू को ही पोछेगी। वे लोग (कांग्रेस) मेरी राजनीति को नीच राजनीति ही कहेंगे।
बीजेपी नेता ने कहा कि मैं भी सामाजिक रूप से निचले वर्ग से हूं। नीच राजनीति ही अब देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाएगी। नीच राजनीति ही 60 सालों के कुशासन को खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि निचली जातियों का त्याग और बलिदान इस देश के लिए काफी अहम रहा है।
गौर हो कि प्रियंका गांधी ने बीते दिनों अमेठी में नरेंद्र मोदी पर नीच राजनीति करने का आरोप लगाया था। प्रियंका गांधी ने यह कहते हुए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था कि उन्होंने अमेठी में अपनी रैली के दौरान उनके शहीद पिता राजीव गांधी का अपमान किया है। प्रियंका ने मोदी अब निचले स्तर की राजनीति करने में जुट गए हैं।

मोदी की ट्वीट जंग
नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से नई जंग छेड़ दी है।
प्रियंका ने कहा शहीद पिता का अपमान किया
प्रियंका ने कहा कि इन्होंने अमेठी की धरती पर मेरे शहीद पिता का अपमान किया है। अमेठी की जनता इस हरकत को कभी माफ नहीं करेगी। इनकी नीच राजनीति का जवाब मेरे बूथ के कार्यकर्ता देंग़े, अमेठी के एक-एक बूथ से जवाब आएगा।
स्मृति के लिये क्रिया प्रचार
इससे पहले, अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मति ईरानी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर अहंकार की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जब राजीव गांधी कांग्रेस महासचिव थे तो उन्होंने हवाई अड्डे पर आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री टी अंजैया को सरेआम गाली दी थी और उनका अपमान किया था।
जुबानी जंग हुई तेज
उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से भावनात्मक संवाद कायम करने की कोशिश करते हुए मोदी ने कहा कि उनका ‘गौरव' अमेठी के लोगों के हाथों में है। इसके बाद से नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी के बीच जुबानी जंग अब काफी तेज हो गई है।
राहुल को होगा नुकसान
मोदी और प्रियंका की इस जंग से सबसे ज्यादा नुकसान राहुल गांधी को पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications