मनमोहन सिंह के वार पर क्यों खामोश हैं मोदी?

पीएम की इस तल्ख बयानबाजी पर मोदी ने अब तक कोई पलटवार नहीं किया है। वो चुप्पी साधे हुए है। दिल्ली में बाबा रामदेव के समारोह में भी मोदी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी। मोदी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि देश को वादे नहीं इरादे चाहिए। उन्होंने ये भी सफाई दी कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। लेकिन उम्मीदों के उलट उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के वार का कोई जवाब नहीं दिया।
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में योगगुरु बाबा रामदेव का भारत स्वाभिमान का समारोह में आए लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। लोग उम्मीद कर रहे थे बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के वार का जवाब देंगे। लेकिन मोदी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी। दरअसल पीएम ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि अगर मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया तो ये घातक साबित होगा।
इस हमले के बाद भी मोदी जवाब से कन्नी काट रहे है। इसे आने वाले तूफान से पहले की शांति कहे या फिर मोदी पीएम के इस हमले से घबराए हुए है। हलांकि यूपीए सरकार के सहयोगी एनसीपी नेता शरद पवार ने पीएम मनमोहन सिंह के इस बयान पर आपत्ति जताई है।












Click it and Unblock the Notifications