बजट सत्र को पीएम ने बताया कामयाब, भाजपा सांसदों से कहा- हनुमान की तरह जुट जाओ

भाजपा सांसदों को संबोधित करने के दौरान नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के सफल होने पर संतोष जाहिर किया और इसे बहुत उपयोगी बताया।

नई दिल्ली। बुधवार को पूरे हो रहे बजट सत्र को प्रधानमंत्री मोदी ने कामकाज के लिहाज से कामयाब बताया है। पीएम ने सत्र को ट्रेजरी बैंच के लिए बड़ी सफलता कहा। मंगलवार को भाजपा सांसदों को संबोधित करने के दौरान बजट सत्र के सफल होने पर संतोष जाहिर किया और इसे बहुत उपयोगी बताया।

बजट सत्र को पीएम ने बताया कामयाब, भाजपा सांसदों से कहा- हनुमान की तरह जुट जाओ

मोदी ने लोकसभा में 21 विधेयक पारित होने और राज्यसभा में 14 विधेयक पारित होने पर सांसदों को बधाई दी। इन विधेयकों में जीएसटी विधेयकों समेत राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाला विधेयक शामिल है। पीएम मोदी ने कहा कि संसद में सत्ता पक्ष कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में सफल रही, ये काफी अहम रहा। बजट सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की यह आखिरी बैठक थी।

भाजपा सांसदों से बोले पीएम, हमारे पक्ष में माहौल
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सदस्यों को बताया कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और भाजपा के पक्ष में माहौल है। नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में सांसदों से कहा कि सभी हनुमान की भूमिका में आ जाएं। जिस तरह हनुमान ने कभी कुछ लिया नहीं, सिर्फ दिया उसी तरह जनता के बीच जाकर देने का काम करें। पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि जनता का मूड सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में सकारात्मक है और जनता के बीच मेहनत का पार्टी को काफी फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+