'केजरीवाल को इतना छोटा नेता मानते थे मोदी कि उनपर टिप्पणी भी नहीं करते थे'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को दिन में तारे दिखाने वाले आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव तक नरेन्द्र मोदी एक छोटा शहरी नेता मानते थे। इतना ही नहीं केजरीवाल को नरेन्द्र मोदी इस लायक भी नहीं मानते थे कि वो उनपर कोई टिप्पणी करें। इस बात का खुलासा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के मीडिया सलाहकार और मशहूर पत्रकार लांस प्राइस ने नरेन्द्र मोदी पर लिखे एक किताब में किया है।
यह किताब मोदी के चुनाव अभियान पर लिखी गई है। किताब का नाम ‘द मोदी इफेक्ट: इनसाइड नरेंद्र मोदीज कैंपेन टू ट्रांसफॉर्म इंडिया'है। इस किताब में कई रोचक बातें हैं। प्राइस के मुताबिक नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा था कि बनारस में केजरीवाल की उम्मीदवारी पर मैं खामोश रहा क्योंकि खामोशी ही मेरी ताकत है। केजरीवाल एक शहर के छोटे नेता हैं। कई विपक्षी नेताओं को छोड़कर केजरीवाल को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।
पढ़ें: आने वाला है पीएमओ का ऐप, आप भी दीजिये सुझाव, जीतिये ईनाम
मुझे निशाना बनाने के लिए केजरीवाल का नाम मीडिया के एक चुनिंदा समूह ने कांग्रेस के इशारे पर उछाला है। प्राइस ने अपने किताब में मोदी के चुनाव प्रचार और उसके नतीजों का भी जिक्र किया है। प्राइस के मुताबिक मोदी ने उन्हें यह भी बताया कि मतगणना के दिन वो क्या कर रहे थे। मोदी ने बताया कि उन्होंने उस दिन न टीवी देखा न किसी का फोन सुना। 16 मई की सुबह जब मतगणना शुरू हुई थी तब वह अपने कमरे में अकेले थे और वहां न तो कोई टीवी था और नहीं कोई फोन। नतीजों के बारे में पहला फोन दोपहर 12 बजे के बाद तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह का आया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि यह तो पहले ही पता था कि हम भारी बहुमत से जीतेंगे।













Click it and Unblock the Notifications