प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके इमाम हुसैन को याद किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, हम इमाम साहब की शहादत को याद कर रहे हैं, उनके लिए न्याय, मूल्यों और सच से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं था। समानता और निष्पक्षता पर इमाम साहब का जोर था और वह हमे काफी ताकत देते हैं। बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने का नाम मोहर्रम है। इस महीने को मुसलमानों में काफी पवित्र महीना माना जाता है।

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इसी महीने से नए साल की शुरुआत होती है। इस महीने की 10 तारीख को ही रोज ए आशुरा कहा जाता है। इसी दिन इमाम हुसैन ने शहादत दी थी। जिसे मोहर्रम में सबसे अहम दिन माना जाता है। इस दिन को लोग मातम के तौर पर मनाते हैं और दुख जाहिर करते हैं। बता दें कि तकरीबन 1400 साल पहले तारीख ए इस्लाम में कर्बला की जंग हुई थीी, जिसमे इमाम हुसैन ने अपनी शहादत दी थी। इस जंग को जुल्म के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई कहा जाता है, जिसमे पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने शहादत दी थी।













Click it and Unblock the Notifications