राजस्थान के नागौर में बोले मोदी, मूंग-मसूर में फर्क ना जानने वाले नामदार खेती सिखा रहे
Recommended Video

नागौर। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की समझ का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जिन्हें मूंग और मसूर का फर्क नहीं पता वो किसानों की बात कर रहे हैं। नामदार कहकर कांग्रेस अध्यक्ष को निशाना बनाते हुए मोदी ने कहा, जिस नामदार को ये नहीं पता कि चने का पौधा होता है कि चने का पेड़ होता है, जो नामदार मूंग और मसूर में फर्क नहीं समझते हैं, वो आज देश को किसानी सिखाते घूम रहें है।

कामदार और नामदार की लड़ाई है
भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए नरेद्र मोदी ने यहां कहा, हम जनता से अपने पोते-पोतियों की भलाई के लिए वोट नहीं मांग रहे हैं। हम आपसे वोट मांग रहे हैं, यहां के जन-जन के सपनों को साकार करने के लिए और इस धरती का भला करने के लिए। आज शौर्य और श्रम की धरती नागौर पर एक कामदार, नामदार के खिलाफ लड़ाई के मैदान में है। आप ही में से एक मैं भी हूं। जो जिंदगी आपने गुजारी है वही जिंदगी मैं भी गुजार रहा हूं। न आप सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए है न मैं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ हूं।

मैं माताओं-बहनों का दर्द समझता हूं
नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजना से देश की गरीब महिलाओं का फायदा होने का दावा करते हुए अपनी चुनावी सभा में कहा, धुंआ क्या होता है ये नामदार को मालूम ही नहीं है, लकड़ी का चूल्हा कैसे जलता है ये नामदार को मालूम नहीं। मैने बचपन में अपनी मां को लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाते देखा है, धुंए से आंखों से पानी कैसे निकलता है ये मैंने देखा है और इसी से मुझे उज्ज्वला योजना की प्रेरणा मिली। इसीलिए हमारी सरकार ने मां-बहनों को गैस सिलेंडर दिए।

1 करोड़ 25 लाख लोगों को घर दिया
प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में 1 करोड़ 25 लाख लोगों को रहने के लिए पक्का घर मिला। राजस्थान में भी 7 लाख लोगों को पक्का घर दिया गया। घर यानी सिर्फ चारदिवारी नहीं बल्कि पक्का घर, घर में नल, नल में जल, गैस का कनेक्शन, बिजली और शौचालय सब कुछ दिया। ये सब भाजपा की सरकार ने किया। राजस्थान में सात दिंसबर को विधानसभा की 200 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां अभी भाजपा की सरकार है और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री हैं।
-
West Bengal Elections 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, किसे कहां से मिला मौका? -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications