मोदी की रैली को सुरक्षित बनाने में प्रशासन के पसीने छूटे

Narendra Modi rally in Meerut, Uttar Pradesh
लखनऊ। 2 फरवरी को उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली को सुरक्षित बनाने में शासन प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। गौर हो कि खुफिया एजेंसियों ने रैली में हमले की आशंका जताई थी, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गये हैं। मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के बाद इस रैली को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, अत: प्रशासनिक अधिकारी सादी वर्दी में भी घूम रहे हैं।

शासन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईबी के अलर्ट के बाद मोदी की मेरठ रैली को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रैली की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन कई दौर की बैठकें कर चुका है।

रैली की सुरक्षा के लिए मेरठ जोन की फोर्स के साथ ही पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। रैली के लिए मुख्यालय की तरफ से दो पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक और 12 इंस्पेक्टर तथा 150 सब इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा दो बम निरोधक दस्ता और एटीएस की दो कमांडो टीमें तैनात की गई हैं।

मोदी इसके पहले यूपी में कानपुर, झांसी, आगरा, वाराणसी और गोरखपुर में रैली कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+