दस नंबरी गांधी ने देश की दुर्दशा कर दी है: नरेंद्र मोदी

- मोदी ने कहा कि अगर देश को कुशासन से मुक्ति दिलानी है, सुशासन लाना है, युवाओं को रोजगार दिलाना है तो भारत को कांग्रेस मुक्त बनाना होगा।
- आज हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद आ रही है। मैं आपको बताना चाहता हूं गांव गांव के लोगों ने सरदार साहब की प्रतिमा बनाने के लिए लोहा दिया। सरदार साहब देश को मिलाना जानते थे। राज्यों को मिलान चाहते है।
- 10 नंबरी गांधी (क्योंकि ये गांधी परिवार के लोग 10 जनपथ में रहते हैं, इसलिए दस नंबरी। दस नंबरी गांधी ने आंध्र प्रदेश को तोड़ दिया और कांग्रेस के कारण ही तेलंगाना का जन्म तो हुआ लेकिन आंध्र की दुर्दशा हो गयी। इसने बच्चे को तो जन्म दिया पर मां को मार दिया। हम स्वस्थ बच्चे को जन्म देना चाहते हैं और मां को भी बचाना चाहते हैं। तेलंगाना का निर्माण कांग्रेस के कारण नहीं वहां के लोगों के बलिदान और संघर्ष के कारण हुआ है।
- मैं तेलंगाना के लोगों के आंसू पोंछने जाऊंगा, मैं आपको बता देना चाहता हूं, सीमांध्र जाऊंगा, मैं उनसे वादा करता हूं कि हम उनके विकास के लिए काम करेंगे।
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री अब भी फूल माला पहने घूम रहे हैं। मैं कहता हूं कि अब तो काम करो लेकिन देश की रेलवे ठप्प पड़ी है और मुख्यमंत्री का कामकाज ठप पड़ा है।
- आगामी चुनाव में कांग्रेस दोहरे अंकों को भी पार नहीं कर पाएगी। कांग्रेस की बर्बादी इसलिए हुई है क्योंकि उन्होने देश को बर्बाद किया है। ये कांग्रेस पार्टी अपने पापों के कारण अब मिटने वाली हैं। जनता जानती है उनकी मुसीबतों का कारण कोई सरकार नहीं कांग्रेस पार्टी है।
- अभी कुछ दिन पहले मैडम यहां आयी थी, उन्होने भ्रष्टाचार, महंगाई और देश के जवानों की हत्या का जवाब दिया। उत्तराखंड में आयी त्रासदी में लाखों लोग मारे गये क्या उस पर उत्तराखंड सरकार ने जवाब दिया? इन लोगों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर है। मैं आज आपसे विनती करता हूं कि कांग्रेस की बातों पर भरोसा मत करना, उनकी नीयत पर भी भरोसा मत करना। इन्होने सौ दिन में महंगाई खत्म करने की बात की थी लेकिन कुछ नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications
