मेरे कारण पाकिस्‍तान परेशान है: नरेंद्र मोदी

Narendra Modi
अगरतला। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के अगरतला में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि-

- हमारे गुजरात की कृषि विकास दर 10 फीसदी है। त्रिपुरा के बगल में बांग्‍लादेश है, हमारे गुजरात के बगल में रेगिस्‍तान और फिर पाकिस्‍तान है लेकिन फर्क यह है कि आप बांग्‍लादेश के कारण परेशान हैं लेकिन पाकिस्‍तान मुझे परेशान है।

- मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि चाहे विकास का मुद्दा हो, विश्‍वास का मुद्दा हो या फिर जिम्‍मेदारी का मुद्दा हो। हर जगह भाजपा ने अच्‍छा किया है। हम 'नेशनल डेवलपमेंट एलायंस' हैं। मैं आज त्रिपुरा का आवाहन करने आया हूं कि साठ साल आपने कांग्रेस को परखा है। अब 60 महीनें हमें देख लीजिए।

इसके पहले मोदी ने असम के सिलचार में रैली को संबोधित किया। देखें मोदी के भाषण के प्रमुख अंश-

सिलचार। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने असम के सिलचार में रैली को संबोधित किया। वहां उन्‍होने चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों और स्‍थानीय लोगों को अधिकार दिलाने की बात की।

देखें- सिलचार में दिये गये मोदी के भाषण के प्रमुख अंश-

- मोदी ने असम की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का प्रधानमंत्री आपके यहां से सांसद हैं। मैं आपके मुख्‍यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब प्रदेश में 2012 में बाढ़ आयी थी तो वो कहां थे? जब असम में बाढ़ आयी थी तो मुख्‍यमंत्री जी अमेरिका और जापान में घूम रहे थे। आपको ऐसे नेताओं पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

- मोदी ने कहा कि जो देश में घुसपैठिये आ गये हैं, उन्‍हें वहीं वापस भेज दिया जाना चाहिए, जहां से ये लोग वापस आये हैं। बांग्‍लादेश के लोग आ रहे हैं और यहां पर रहने वाले लोगों के अधिकार छीन रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं आपसे वादा करता हूं कि भाजपा की सरकार केंद्र में बनवाओं, मैं असम की समस्‍या को खत्‍म कर दूंगा।

- यहां के बागानों की चाय देश विदेश में जाती है सरकार को अरबों, खरबों का लाभ होता है, तो ऐसे में क्‍या यहां के मजदूरों को शिक्षा और बेहतर जीवन देने के लिए सरकार को प्रयास नहीं करना चाहिए।

- मोदी ने कहा कि कांग्रेस मुक्‍त भारत की शुरूआत हो चुकी है। देश के किसी कोने में कांग्रेस नजर नहीं आएगी। कांग्रेस की सरकार ने असम में डिटेंशन के नाम पर मानवाधिकारों का हनन किया है। बांग्‍लादेश से दो तरह के लोग आये हैं, एक तो वो जो राजनीतिक साजिश के तहत यहां लाये गये हैं, दूसरे वो हिंदू हैं जिनको असम में लूटा गया, ये लोग अपनी जान बचाकर यहां आये हैं। अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने तो पाकिस्‍तान से आये हिंदुओं के लिए योजनाएं बनाई थी। मोदी ने कहा कि जो घुसपैठिएं भारत आ गये हैं। उन्‍हें वापस वहीं भेज देना चाहिए, ये जहां से आये हैं।

- मैं जब यहां आया तो कांग्रेस की सरकार डर गई। जो योजनाएं पिछले तीन साल से पूरी नहीं हो सकी हैं, उनके लिए कल फिर से घोषणाएं की गई है लेकिन कांग्रेस की सरकार के लोग तो 60 सालों से वादे कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+