केजरीवाल से बढ़ाई मोदी की टेंशन, बीजेपी ने तैयार किया CAG प्लान

modi-arvind
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की तरक्की और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से अब भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी भी घबरा गए है। गुजरात के सीएम नरेन्द मोदी को भी लगता है कि आम आदमी की मौजूदगी और अरविंद केजरीवाल की प्रसिद्धि उनके राह में रोड़े अटका सकती है। मोदी ने यह स्वीकार कर लिया है कि 'आप' और अरविंद केजरीवाल उनकी राह में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में वह लोकसभा चुनावों के लिए मोदी ने अपनी प्लानिंग चेंज कर दी है।

मोदी 'आप' को और केजरीवाल को ध्यान में रखकर नए सिरे रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी के दावों पर गौर करे तो उन्होंने महज 10 दिनों के भीतर ही गुजरात में 1.25 लाख सदस्य बना लिए हैं। उनके एक करोड़ आप सदस्य बनाने के लक्ष्य ने मोदी की टेंशन बढ़ा दी है। मोदी के लिए रणनीति तैयार करने वाली कोर टीम की माने तो मोदी ने बीजेपी की दिल्ली यूनिट के नेताओं और कुछ युवा प्रफेशनल्स से बात की है। यहां तक कि दिल्ली से बीजेपी से सीनियर नेता डॉ. हर्षवर्धन भी मोदी के बुलावे पर पिछले हफ्ते गांधीनगर आए थे। घंटों तक दोनों के बीच बातचीत हुई। नई रणनीति तैयार की गई।

'आप' की बढ़ती पॉपुलेरिटी से घबराए सीएजी नामक एनजीओ के सदस्य और मोदी के रणनीतिकार इस बात को लेकर विचार कर रहे हैं कि केजरीवाल से मुकाबला कैसे किया जाए? पार्टी सूत्रों की माने तो मोदी ने सीएजी के मेंबर्स और बीजेपी वर्कर्स से कहा है कि वे जनवरी के अंत तक या फरवरी की शुरुआत में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ जोर-शोर से अभियान चलाएं। इतना नमूना मोदी की गोवा रैली में दिखा। कांग्रेस के साथ-साथ मोदी आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बरसें। मोदी ने बीजेपी की दिल्ली यूनिट से निर्देश दिया है कि वो केजरीवाल और उनकी टीम पर गवर्नेंस से जुड़े मुद्दों पर निशाना साधे, ताकि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की तरह चमत्कार नहीं कर सके। मोदी के आदेश पर 'जल्द ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ कैंपेन शुरू होगा। आप को रोकने के लिए सीएजी और बीजेपी ने सबसे पहले 15 लोकसभा सीटों पर काम करने का प्लान बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+