मुलायम को डबल-डोज़ देने फिर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं नरेंद्र मोदी

Narendra Modi
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मोदी फैक्टर के बढ़ते प्रभाव की वजह से पहले ही मुलायम सिंह यादव परेशान थे, कि अब नरेंद्र मोदी एक और झटका देने के लिये उनके प्रदेश में आ रहे हैं। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी की यूपी में अगली दो बड़ी रैलियां मेरठ और बरेली में होंगी। यानी मुलायम के लिये इसस बार मोदी फैक्टर का डबल डोज़ होगा।

मोदी की पहली रैली 13 जनवरी को बरेली में है, तो दूसरी 1 फरवरी को मेरठ में। पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक इन दोनों रैलियों के अलावा गोरखपुर में भी मोदी की रैली का आयोजन किया जाएगा, लेकिन अभी रैली की तारीख घोषित नहीं की गई है। तीनों रैलियों के बाद मार्च तक राजधानी लखनऊ में एक कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित करने की भी योजना है, जिसमें प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।

बरेली और मेरठ में मोदी की रैलियां

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा, "बरेली और मेरठ में मोदी की रैली का आयोजन किया गया है। यह रैलियां क्रमश: 13 जनवरी एवं एक फरवरी को आयोजित की जाएंगी।" पाठक ने बताया कि रैली को लेकर बरेली और पश्चिम क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएंगे। दूसरी रैलियों की तरह इन रैलियों को भी सफल बनाने की भरपूर कोशिश की जाएगी। भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी की कोशिश इसी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों तक उप्र में भाजपा का माहौल बनाए रखने की है, लिहाजा समय-समय पर प्रदेश में मोदी की रैलियां आयोजित की जा रही हैं।

अब तक यूपी में मोदी की पांच रैलियां हो चुकी हैं, जो कानपुर, झांसी, बहराइच, आगरा और वाराणसी में आयोजित की गईं थीं। इन रैलियों का इतना ज्यादा प्रभाव देखने को मिला कि सपा के मुख‍िया मुलायम सिंह यादव को भी मानना पड़ा कि प्रदेश में मोदी फैक्टर काम कर रहा है।

आने वाली रैली में एक बार फिर मोदी केंद्र के साथ-साथ सपा सरकार पर हमला बोलेंगे। चूंकि मेरठ और बरेली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आते हैं, लिहाजा मोदी अपने भाषण में मुजफ्फरनगर की बात जरूर छेड़ेंगे। और मुलायम की उस बात का जवाब भी जरूर देंगे, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी, केजरीवाल राहुल गांधी के आगे कहीं नहीं टिकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+