8 अप्रैल को मोदी कर सकते हैं कैबिनेट का विस्तार, महबूबा मुफ्ती होंगी IN और हेपतुल्ला OUT

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 8 अप्रैल को अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्रदर्शन और कामकाज के आधार पर कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो

PM Modi may expand Cabinet on April 08; Mehbooba Mufti, Anil Desai likely to be inducted

सकती है तो कुछ का प्रमोशन किया जा सकता है। आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी कैबिनेट का यह दूसरा विस्तार होगा और जिन मंत्रियों से मोदी खुश नहीं हैं उनपर गाज गिरना तय है।

सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 4 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक शिवसेना के नेता अनिल देसाई को मंत्री बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि शिवसेना के कोटे से दो मंत्री लिए जा सकते हैं। वहीं मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री बनाकर उनका प्रमोशन किया जा सकता है। जो सबसे खास बात है वो ये है कि अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला को कैबिनेट से हटाया जा सकता है।

नजमा हेप्तुल्ला को राज्यपाल बनाने की चर्चा तेज है। और नजमा की ही जिम्मेदारी मुख्तार अब्बास नकवी को सौंपी जा सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी महबूबा मुफ्ती को कैबिनेट के नए विस्तार में मोदी अपने मंत्रिमंडल में जगह दे सकते हैं। कलराज मिश्र को भी कैबिनेट से हटाया जा सकता है। आपको बताते चलें कि नरेन्द्र मोदी का पहला मंत्रीमंडल विस्तार 9 नवंबर 2014 को हुआ था जिसमें 21 नए चेहरों को शामिल किया गया था। फिलहाल मोदी कैबिनेट में कुल सदस्यों की संख्या 66 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+