Ayushman Bharat: बांटे जाएंगे 11 करोड़ कार्ड, मोदी सरकार जल्‍द चलाएगी सबसे बड़ा चुनावी ब्रह्मास्‍त्र

नई दिल्‍ली। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में बढ़ोतरी के बाद मोदी सरकार अब एक और मास्‍टरस्‍ट्रोक चलने जा रही है। आयुष्‍मान भारत- नेशनल हेल्‍थ प्रोटेक्‍शन मिशन की सभी तैयारियां 15 अगस्‍त तक पूरी कर ली जाएंगी। मोदी सरकार जल्‍द से जल्‍द ''आयुष्‍मान पखवाड़ा'' आयोजित करेगी, जिसके तहत 11 करोड़ 'फैमिली कार्ड' बांटे जाएंगे। इकनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्ड छपने का काम शुरू हो चुका है। मोदी सरकार की इस स्‍कीम को कब लॉन्‍च करेगी, इस बारे में तारीख के बारे में तो जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अफसरों को सभी तैयारियां 15 अगस्‍त से पहले ही पूरी करने की डेडलाइन दी गई है। संकेत स्‍पष्‍ट है कि कार्ड बंटने का कार्य भी जल्‍द ही शुरू होने वाला है।

''आयुष्‍मान भारत'' स्‍कीम का चुनावी गणित

''आयुष्‍मान भारत'' स्‍कीम का चुनावी गणित

इकनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में ''आयुष्‍मान भारत'' के 80 प्रतिशत लाभार्थियों के नाम चयनित कर लिए हैं। इसी प्रकार से शहरी क्षेत्रों में करीब 60 प्रतिशत लाभार्थियों का चयन पूरा हो चुका है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ''आयुष्‍मान भारत'' स्‍कीम के तहत सबसे ज्‍यादा फायदा उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्‍य प्रदेश और बिहार के लोगों को होने वाला है। इन चार राज्‍यों में करीब 191 लोकसभा सीटें आती हैं।

''आयुष्‍मान भारत'' फैमिली कार्ड से ऐसे करा सकेंगे इलाज

''आयुष्‍मान भारत'' फैमिली कार्ड से ऐसे करा सकेंगे इलाज

इस स्‍कीम के तहत देश के 11 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक के फ्री हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी। इसमें लगभग सभी गंभीर बीमारियों का इलाज कवर होगा। कोई भी व्यक्ति (विशेष रूप से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग) इलाज से वंचित न रह जाएं, इसके लिए स्कीम में फैमिली साइज और उम्र की कोई सीमा नहीं लगाई गई है।

आयुष्‍मान भारत स्‍कीम में रखा गया है कई जरूरी बातों का ख्‍याल

आयुष्‍मान भारत स्‍कीम में रखा गया है कई जरूरी बातों का ख्‍याल

आयुष्‍मान भारत स्‍कीम में अस्‍पताल में दाखिल होने से पहले और बाद के खर्च को भी शामिल किया गया है। आयुष्‍मान भारत स्‍कीम के तहत दिए जा रहे फैमिली कार्ड से देश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में कैशलेस इलाज कराया जा सकेगा। इस स्‍कीम से लगभग 50 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचनाने का लक्ष्‍य है।

मोदी सरकार बनाएगी 24X7 कॉल सेंटर

मोदी सरकार बनाएगी 24X7 कॉल सेंटर

आयुष्‍मान भारत स्‍कीम के तहत कार्ड पाने बाद इसका इस्‍तेमाल कैसे करना है, इसके बारे में लोगों के पास ज्‍यादा जानकारी नहीं है। इसके लिए मोदी सरकार 24X7 कॉल सेंटर बनाने जा रही है। इस कॉल सेंटर में लोग शिकायतें दर्ज कराने के साथ ही स्‍कीम की जानकारी भी प्राप्‍त कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+