'मन की बात' Live: पीएम मोदी ने #positiveindia के साथ अच्छी बातें शेयर करने को कहा

नई दिल्ली। आज पीएम मोदी 38वीं बार मन की बात कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने शनिवार को ही आम जनता से सुझाव मांगे थे। साथ ही उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि इस बार भी वह पिछली बार की तरह मन की बात में हिस्सा लें। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या-क्या बात कही।

'मन की बात' Live: #positiveindia के साथ अच्छी बातें शेयर करें

अच्छी बातें शेयर करने की गुहार

  • आगे आने वाली मन की बात कार्यक्रम में इन सभी सकारात्मक बातों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
  • नरेंद्र मोदी ऐप, माईगोव वेबसाइट पर #positiveindia के साथ अच्छी बातें शेयर करें।
  • सभी को सुझाव दिया कि 5-10 अच्छी बातें साझा करें। यह बातें तस्वीर, कहानी, वीडियो आदि के माध्यम से आप साझा कर सकते हैं।
  • हर साल के अंत में हम चिंतन मनन जरूर करते हैं, लेकिन 2018 में प्रवेश अच्छी चीजों को याद करते हुए अच्छा करने के लिए करेंगे।
  • एक महिला ने मन की बात के 10 अच्छी बातों को साझा करने को कहा।
  • कुछ दिन बाद ईद-ए-मिलाब-उन-नबी है, इस मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।

स्वच्छ भारत की बात की

  • समाज में समरसता बढ़ाने पर काम किए जा रहे हैं।
  • आज दिव्यांग जनों को सुविधाएं देने पर ध्यान दिया जा रहा है।
  • दिव्यांगों ने देश को कई प्रतियोगिताओं में सम्मान दिलाया है।
  • यह दिखाता है कि कोई भी हो स्वच्छता सभी के लिए जरूरी है और इसके लिए सभी को कुछ न कुछ करने की जरूरत है।
  • वह गांव अब खुले में शौच से मुक्त हो गया है।
  • वह बोल नहीं सकता, लेकिन उसने सीटी से और लोगों को इशारों से खुले में शौच न करने की शिक्षा दी।
  • मध्य प्रदेश के 8 वर्षीय दिव्यांग बाल तुषार ने अपने गांव को खुले में शौच से मुक्त करने का बीड़ा उठाया।
  • कभी दिवाली से पहले सर्दी आ जाती थी, अब दिसंबर आने वाला है और अब सर्दी दस्तक दे रही है।
  • ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी समस्या से भी निपटा जा सकेगा।

5 दिसंबर को वर्ल्ड सॉइल डे

  • धरती के पुत्र किसान ये संकल्प करें कि आज वह अपने खेत में जितना यूरिया का इस्तेमाल करता है, वह 2022 तक इसे आधा कर देगा।
  • किसान धरती मां को बीमार नहीं देख सकता।
  • धरती मां को आवश्यकता से अधिक यूरिया के उपयोग से नुकसान पहुंचता है।
  • मिट्टी को बेहतर ढंग से समझने के लिए बहुत से किसानों ने सॉइल हेल्थ कार्ड बनवाए हैं।
  • सॉइल हेल्थ कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए किसान भाइयों को शुभकामना।
  • मिट्टी में सुधार हुआ और उर्वरक का कम इस्तेमाल करने से पैसे भी बचे।
  • सॉइल हेल्थ के द्वारा किसानों में मिला जानकारी से रबी 2016-17 में गेंहू के उत्पादन में तीन से चार गुना की बढ़ोत्तरी हुई।
  • गांव के किसानों ने मिट्टी का जांच कराई और सलाह को मानते हुए उर्वरक इस्तेमाल किए।
  • किसान के जीवन में मिट्टी के प्रति भक्ति और वैज्ञानिक रूप से मिट्टी को संवारना महत्वपूर्ण है।
  • अगर मिट्टी नहीं होगी, जो जीवन नहीं रहेगा।
  • हम जो कुछ भी खाते हैं वह मिट्टी से जुड़ा हुआ है।
  • 5 दिसंबर को वर्ल्ड सॉइल डे है। ऐसे में किसानों के बारे में भी पीएम ने बात की।

4 दिसंबर से नौसेना दिवस

  • इस बार रक्षा मंत्रालय ने 1 से 7 दिसंबर तक लोगों को सेना के प्रति जागरुक किया जाएगा।
  • आर्मी, नेवी, एयरफोर्स सभी पर देश के सवा सौ करोड़ लोग गर्व करते हैं।
  • हमारी नौसेना हमेशा गौरवपूर्ण काम करती रही है।
  • नौसेना ने कई बार मछुआरों को भी बचाया है और कई देशों की सहायता की है।
  • भारत की नौसेना मानवता के काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है।
  • स्वतंत्रता के बाद भी हमारी नौसेना ने एक अहम भूमिका अदा की।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज और चोल नौसेना को कौन भूल सकता है।
  • दुनिया की अधिकतर नौसेनाओं ने काफी देर बात महिलाओं को नौसेना में लिया था, जबकि चोल नौसेना में महिलाएं 800-900 साल पहले ही थीं।
  • चोल साम्राज्य के विकास में चोल नेवी का महत्वपूर्ण हिस्सा था।
  • हमारे देश की सभ्यता नदियों से जुड़ी हुई है। इन्हीं से हमारी सभ्यता का विकास हुआ है और इनसे हमारा अटूट संबंध रहा है।
  • सेना से जुड़े सभी लोगों को अभिनंदन करता हूं, जो देश की रक्षा करते हैं।
  • 4 दिसंबर को हम सब नौसेना दिवस मनाएंगे।

आतंकवाद एक बड़ी चुनौती

  • आतंकवाद और उग्रवाद हमारी सामाजिक संरचना को छिन्न भिन्न करना चाहते हैं।
  • अब पूरी दुनिया को एकजुट होकर आतंकवाद को पराजित करना होगा।
  • आतंकवाद ने विश्व की मानवता को ललकारा है।
  • भारत में हम 40 सालों से बहुत कुछ झेल रहे हैं।
  • आज आतंकवाद पूरी दुनिया में एक अति भयंकर रूप हो गया है।
  • देश उन सभी को नमन करता हैं, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई।
  • 9 साल पहले आज ही के दिन आतंकियों ने मुंबई पर हमला बोला था।

संविधान दिवस पर बात

  • आज बाबा साहेब अंबेडकर की याद आना स्वाभाविक है। उन्होंने संविधान में एक अहम भूमिका निभाई थी।
  • आज है संविधान दिवस, आज ही 1949 में इसे स्वीकार किया गया और फिर 26 जनवरी को लागू किया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+