नरेंद्र मोदी की 'सुपर नज़र' में रहेंगे बीजेपी सांसद, तैयार हो रहा है रिपोर्ट कार्ड

नरेंद्र मोदी खुद इन सांसदों का संसद में मूल्यांकन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी हर बीजेपी सांसद का रिपोर्ट कार्ड तैयार करवाना चाहते हैं। इस कार्ड में सांसद का प्रदर्शन, वो संसद की बहस में कितना भाग लेते हैं, कैसे सवाल पूछते हैं, मुद्दों पर उनकी कैसी पकड़ है।
पढ़ें- सी-सैट पर सामने आए 'तेज'
इन्हीं तमाम पैमानों के आधार पर उनका पार्टी में कद तय किया जाएगा व उन्हें जिम्मेदारी भी सोच-समझकर ही सौंपी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि मासिक आधार पर दोनों सदनों के करीब 320 बीजेपी सांसदों को उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड सौंपा जाएगा।
संसदीय समितियों की बैठक में हिस्सा लेने से लेकर इसमें होने वाली चर्चा में उनकी हिस्सेदारी का भी लेखा-जोखा रखा जाएगा व उनके कार्यकलापों के आधार पर उनकी आगे की दिशा तय की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications